{"_id":"5ed3d7d48ebc3e77cf6791ac","slug":"farrukhabad-younger-brother-shot-elder-brother-in-water-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद: पानी डालने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली, खून से लथपथ देख मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद: पानी डालने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली, खून से लथपथ देख मचा हड़कंप
Sun, 31 May 2020 09:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 31 May 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रूखाबाद के मोहम्मदाबाद में शौचालय में पानी न डालने पर छोटे भाई ने बड़े के सीने में गोली मार दी। घायल को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसको लोहिया रेफर कर दिया। पुलिस गांव गई और घटना की जानकारी कर लौट गई।
गांव नगला दरियाव निवासी इंद्र सिंह (55) गुजरात में पेंटर है। लॉकडाउन के बाद वह परिवार समेत गांव में आ गया। रविवार को इंद्र सिंह का पुत्र विक्रम चाचा के दरवाजे पर बने शौचालय में शौच करने गया और पानी नहीं डाला। इसकी जानकारी होने पर चाचा ने विरोध जताकर घर में गालीगलौज कर तोड़फोड़ कर दी।
इंद्र ने छोटे भाई को शांत रहने की सलाह दी। गुस्साए छोटे भाई ने छत पर चढ़कर इंद्र के सीने में गोली मार दी और भाग गया। परिवार के लोग घायल को सीएचसी लेकर आए। घटना की जानकारी पर दरोगा शैलेंद्र भदौरिया गांव में पहुंचे। वहां जानकारी हुई कि घायल सीएचसी में है। इस पर वह गांव वालों से जानकारी करने के बाद सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन
तब तक घायल इंद्र सिंह को लोहिया रेफर कर दिया गया। वहां से कानपुर रेफर किया गया है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि गोली लगी है लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस मौके पर गई थी, घर पर कोई नहीं मिला है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।