{"_id":"5edd1d74d64d396e562ff7da","slug":"farrukhabad-when-the-investigation-is-complete-the-soldier-becomes-an-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: जांच पूरी हुई तो सिपाही के खिलाफ मिले सबूत, बना आरोपी, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: जांच पूरी हुई तो सिपाही के खिलाफ मिले सबूत, बना आरोपी, जानिए क्या है पूरा मामला
Mon, 08 Jun 2020 12:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक के स्टेनो पर रुपये मांगने के आरोप, भाजपा नेता के इशारे पर लाइन हाजिर किए जाने और सिपाही के वायरल वीडियो के मामले में सीओ सिटी ने जांच पूरी कर ली है। इसमें एसपी के स्टेनो व भाजपा नेता को क्लीन चिट दी गई है।
फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात सिपाही श्रीप्रकाश को एसपी ने मंगलवार रात लाइन हाजिर कर दिया था। सिपाही ने भाजपा नेता के इशारे पर बिना जांच के हटाए जाने व एसपी के स्टेनो पर रुपये मांगने का आरोप लगाकर वीडियो वायरल कर दिया था।

एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड को जांच के आदेश दिए थे। सीओ सिटी ने फतेहगढ़ कोतवाल जसवंत सिंह व आरोपी चालक सूरज यादव के बयान दर्ज किए। सिपाही श्रीप्रकाश पर 60 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाने वाले सट्टा माफिया के भी सीओ सिटी ने बयान दर्ज कर किए।
इस दौरान उसने 2019 में वर्दी में जुआ खेलते हुए श्रीप्रकाश का वीडियो व फोटो भी उपलब्ध करा गिया। सीओ ने सिपाही को आरोपी बनाकर जांच रिपोर्ट एसपी के यहां भेज दी है। एसपी के स्टेनो व भाजपा नेता को क्लीन चिट दे दी गई।
सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड ने बताया कि जांच पूरी हो गई है। सिपाही के खिलाफ पर्याप्त सबूत भी मिल गए हैं। वह बयान देने के लिए नहीं आ रहा है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के बारे में अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।