फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad: Troubled family accuses SP leader

फर्रुखाबाद: परेशान परिवार ने सपा नेता पर लगाए आरोप, मकान बिकाऊ हैं के लगाए पोस्टर

Wed, 10 Nov 2021 11:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Nov 2021 11:15 PM IST
सार

पोस्टर लगने की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने गांव पहुंचकर शांति देवी से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अगर कोई परेशान करेगा या धमकी देगा तो उस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Farrukhabad: Troubled family accuses SP leader
मकान बिकाऊ हैं के लगाए पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी रंजिश में सपा नेता की धमकियों से परेशान होकर बीबीपुर गांव में एक ही परिवार के चार घरों पर मकान बिकाऊ हैं के पोस्टर लगाए गए हैं। एक पोस्टर में एक पुलिसकर्मी पर बीस हजार रुपये लेकर अपराधी को छोड़ने की बात भी लिखी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर निवासी श्यामवीर, अमर सिंह, धर्मवीर व उमेश चंद्र ने अपने घरों के बाहर दीवार पर मकान बिकाऊ हैं के पोस्टर लगा दिए हैं। बुधवार दोपहर एक ही परिवार के चार घरों पर पोस्टर लगे देख ग्रामीणों में काफी चर्चा रही।
विज्ञापन


पोस्टर पर लिखा है कि चुनावी रंजिश के चलते एक सपा नेता परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। सपा नेता परिवार पर चार बार हमला भी कर चुका है। कमालगंज कस्बा के रेलवे तिराहे पर लगी भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर की होर्डिंग पर बीबीपुर निवासी प्रवीन कुमार उर्फ त्यागी ने कई पोस्टर लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पोस्टरों में लिखा है कि जहानगंज व कमालगंज थाने की पुलिस सपा नेता के इशारे पर काम करती है। बीबीपुर निवासी शांति देवी ने बताया कि उनके पुत्र प्रवीन ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। इसी रंजिश को लेकर गांव का सपा नेता उन्हें व उनके परिवार को मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता है।


पोस्टर लगने की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने गांव पहुंचकर शांति देवी से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अगर कोई परेशान करेगा या धमकी देगा तो उस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि समझाने के बाद शांति देवी ने खुद ही घर के बाहर लगे पोस्टर हटा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed