फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Tractor trolley hits motorcycle youth dies during treatment

Farrukhabad: ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान युवक की मौत, परिवार में कोहराम, जांच शुरू

Sun, 28 Jun 2026 01:47 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 28 Jun 2026 01:47 PM IST
सार

Farrukhabad News: नवाबगंज में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हेलमेट न होने से सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Farrukhabad Tractor trolley hits motorcycle youth dies during treatment
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद से घर लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार को कनासी नहर पुलिया के पास टक्कर मार दी। घायल को परिजन पहले सीएचसी ले गए। वहां से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

मौत के बाद परिजन शव घर लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। क्षेत्र के गांव नगला गुलरिया निवासी नीलेश राजपूत (22) शनिवार शाम फर्रुखाबाद से बाइक से घर लौट रहा था। वह कनासी गांव के पास नहर की पुलिया पर पहुंचा। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन

आधीरात उसने दम तोड़ दिया
हेलमेट न होने की वजह से उसके सिर में भी गंभीर चोटें आईं।  सूचना पर पहुंचे परिजन को उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद सीएचसी ले जाया गया। वहां से लोहिया अस्पताल रेफर किया, मगर परिजन निजी अस्पताल ले गए। वहां आधीरात उसने दम तोड़ दिया।

तहरीर मिलने पर जांच के बाद होगी कार्रवाई
परिवार के लोग शव घर लेकर चले गए। पुलिस को घटना की सूचना दी। नीलेश तीन भाइयों में बीच का था। बड़ा रनवीर और छोटा उदयवीर हैं। पत्नी रुचि, मां गुड्डी देवी और परिजन बेहाल हैं। वह खेती करता था। उसके दो बच्चों में रिहांश और छह माह की बेटी अंबिका है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed