{"_id":"61ef981d979d93264a00eb3d","slug":"farrukhabad-theft-of-five-lakhs-by-breaking-the-lock-of-sarraf-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: सर्राफ के घर ताला तोड़कर पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: सर्राफ के घर ताला तोड़कर पांच लाख की चोरी
Tue, 25 Jan 2022 12:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:11 PM IST
सार
हरदोई जिले के थाना हरपालपुर के बड़ा गांव निवासी सर्राफ विमलेश मिश्र परिवार समेत छोटे भाई की शादी मे शरीक होने गांव गए थे। इस दौरान सोमवार को परिवारीजनों की गैरमौजूदगी में देररात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी और जेवर समेत पांच लाख का माल समेट लिया।
विज्ञापन
सर्राफ के घर पांच लाख की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के थाना हरपालपुर के बड़ा गांव निवासी विमलेश मिश्र की सेठ गली में सराफा की दुकान है। इसी क्षेत्र के कछियाना मोहल्ले में उनका मकान है। उनके छोटे भाई अजय की शादी है। जिसके कारण परिवार के लोग कई दिन से गांव में हैं।
विमलेश सोमवार को कार्ड बांटने चले गए। रात को वह घर नहीं लौटे। रात में किसी वक़्त चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में रखी अलमारी, बक्सों के ताले भी तोड़ दिए। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देख फोन पर जानकारी दी।
जब परिजन पहुंचे तो घर में रखी ढाई लाख की नकदी और शादी के लिए बनवाए गए डेढ़ लाख के जेवरात समेत पांच लाख का सामान गायब था। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।