फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad: The injured did not get treatment in Lohia for three hours, left unattended in emergency

फर्रूखाबाद: घायल को लोहिया में तीन घंटे तक नहीं मिला इलाज, इमरजेंसी में लावारिस छोड़ा

Wed, 13 Oct 2021 12:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 13 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: The injured did not get treatment in Lohia for three hours, left unattended in emergency
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
शाहजहांपुर जिले मेें सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को लोहिया में भर्ती नहीं किया गया। ईएमटी स्ट्रेचर पर उसे लावारिस छोड़कर चला गया। वीडियो वायरल होने पर पिता, चाचा पहुंचे फिर भी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों ने घायल हो हाथ नहीं लगाया। करीब तीन घंटे बाद अमृतपुर क्षेत्र से रिश्तेदार पहुंचा, तब एक इंजेक्शन देकर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सैफई में भर्ती कराए गए युवक को होश नहीं आया था। शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव दोषपुर नागर निवासी सुबोध (23) सोमवार शाम घर से निकला था। सड़क किनारे खड़े सुबोध को वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे वह घायल हो गया। उस समय तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


बेहोश सुबोध को जरियनपुर सीएचसी में पहुंचाया गया, जहां से शाम को 6:55 बजे एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। करीब 8:30 बजे एंबुलेंस घायल को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंची। घायल शाहजहांपुर का होने के कारण उसे भर्ती नहीं किया। इस पर एंबुलेंस का ईएमटी घायल हो स्ट्रेचर पर लावारिस छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले दुर्घटनास्थल से घायल को फोटो वायरल हो चुका था। सुबोध के पिता मुनेंद्र सिंह और चाचा महेंद्र सिंह पहले जरियनपुर सीएचसी फिर रात करीब 10 बजे लोहिया अस्पताल पहुंचे। मुनेंद्र ने बताया कि इमरजेंसी स्टाफ से कई बार कहा लेकिन बेटे को भर्ती नहीं किया। इस बीच उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी।

महेंद्र ने अमृतपुर क्षेत्र के कुम्हरौर निवासी रिश्तेदार राजेश राठौर को फोन कर बुलाया। इसके बाद रात 11:30 बजे युवक को भर्ती करके एक इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगाकर उसे रेफर कर दिया गया। महेंद्र ने फोन पर बताया कि सुबोध को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, अभी वह बेहोश है। सीटी स्केन हो चुका है। डॉक्टर हालत में सुधार बता रहे हैं। 
वर्जन

इस मामले की जानकारी नहीं है। घायल को भर्ती हर हाल में करना चाहिए। यदि ऐसा है, तो वह इस मामले को दिखवाएंगे।
डॉ. राजकुमार गुप्त, सीएमएस, लोहिया अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed