{"_id":"614f31847f189e242f14b6fe","slug":"farrukhabad-report-filed-on-four-including-bsp-leader-anupam-s-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: बसपा नेता अनुपम के भाई सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज, धमकाकर जमीन के कागजात पर हस्ताक्षर कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: बसपा नेता अनुपम के भाई सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज, धमकाकर जमीन के कागजात पर हस्ताक्षर कराने का आरोप
Sat, 25 Sep 2021 07:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 25 Sep 2021 07:56 PM IST
सार
कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि बृजेश कुमार की तहरीर पर बसपा नेता के भाई सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
बसपा नेता अनुपम दुबे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा नेता अनुपम के भाई सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने गाली गलौज व धमकी देकर जमीन के कागजात पर हस्ताक्षर कराने की रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्रवार को बसपा नेता के भाई डब्बन को पुलिस ने व्यापारी पर जानलेवा हमले के मुकदमे में जेल भेज दिया था।
मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव सहसापुर निवासी बृजेश कुमार अब फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला अपर दुर्गा कॉलोनी में रह रहे हैं। बृजेश ने गांव के ही बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, परिवारिक चाचा विपिन दुबे व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसमें आरोप लगाया कि 23 अगस्त को ये लोग अपर दुर्गा कॉलोनी के आवास पर आए। इन लोगों ने गाली गलौज कर जमीन के कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए। शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे शमीम हत्याकांड में मैनपुरी की जिला जेल में बंद है।
विज्ञापन
उनके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन को पुलिस ने शुक्रवार सुबह अयोध्या से गिरफ्तार कर शाम को जेल भेज दिया था। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि बृजेश कुमार की तहरीर पर बसपा नेता के भाई सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।