{"_id":"5ebc252b62daaa44ff7147fd","slug":"farrukhabad-police-accused-of-looting-4-50-lakh-and-breaking-into-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: पुलिस पर 4.50 लाख लूट और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप, एसपी ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: पुलिस पर 4.50 लाख लूट और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप, एसपी ने दिए जांच के आदेश
Thu, 14 May 2020 01:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यू़ज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यू़ज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 14 May 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र में सत्ता के दबाव में दर्ज किए गए मुकदमे के आरोपी के घर पर मंगलवार को सादे कपड़ों में पहुंचे पुुलिस कर्मियों ने जमकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि खेत के बैनामे के लिए रखे 4.50 लाख रुपये भी सिपाही लूट ले गए। इनमें 15 साल पहले तत्कालीन एसपी से मारपीट करने वाला सिपाही भी शामिल है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरगांव में 11 मई को राजनीतिक दबाव में बृजेश यादव व गोलू सहित कई लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मंगलवार को दो चार पहिया वाहनों से सादे कपड़ों में 14 पुलिसकर्मी पिपरगांव पहुंचे। ये पुलिस वाले सबसे पहले बृजेश के घर में गए।
आरोप है कि इन लोगों ने घर में रखी कुर्सियां तोड़ डालीं। घरेलू सामान पटककर तोड़फोड़ कीा। यह भी आरोप है कि अलमारी में खेत के बैनामे के लिए रखे 4.50 लाख रुपये लूट ले गए। इससे महिलाएं व बच्चे सहम गए। तोड़फोड़ करने वाले वाले सिपाहियों में साल 2005 में तत्कालीन एसपी राहुल अस्थाना से मारपीट करने वाला सिपाही भी शामिल बताया गया है।
विज्ञापन
अभी हाल में ही हुई दुर्घटना में घायल होने के बाद उसका एक पैर खराब हो गया था। पीड़ितों के परिजनों ने घटना की शिकायत एसपी से की है। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले में जांच कराई जा रही है। यदि प्रकरण सही पाया गया तो दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।