फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad: Chemicals of factories found flowing in Ganga

फर्रुखाबाद: गंगा में केमिकल बहाते मिले छह छपाई कारखाने, सिटी मजिस्ट्रेट बोले- नोटिस देकर सील किए जाएंगे

Sat, 18 Sep 2021 10:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 Sep 2021 10:10 PM IST
सार

अवर अभियंता ने बताया कि केमिकलयुक्त पानी बहाने वाले खानपुर के चार व अमेठी जदीद के दो कपड़ा छपाई कारखाने चिह्नित किए गए हैं। जांच रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपेंगे।

विज्ञापन
Farrukhabad: Chemicals of factories found flowing in Ganga
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कपड़ा छपाई के कारखानों से केमिकल वाला पानी गंगा में गिराया जा रहा है। गंगा प्रदूषित होने का दर्द अमेठी जदीद के मोहम्मद रफीक से नहीं देखा गया और उन्होंने पत्र भेजकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से शिकायत की, जिसपर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता जांच के लिए पहुंचे तो खानपुर के चार व अमेठी जदीद के दो छपाई कारखाने गंगा में केमिकल वाला पानी बहाते मिले।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ने संचालकों को नोटिस देकर इन कारखानों को सील करने की बात कही है। अमेठी जदीद गांव के मो.रफीक ने पहले कोतवाली में शिकायत की। वहां सुनवाई नहीं हुई तो 12 जुलाई को मुख्यमंत्री को पत्र भेजा।
विज्ञापन


इसमें बताया था कि उनके घर के पास कई लोगों ने अवैध रूप से कपड़ा छपाई के कारखाने लगा रखे हैं। इन कारखानों का केमिकलयुक्त पानी रास्ते व नालों के जरिये गंगा में गिराया जा रहा है। केमिकल युक्त पानी से गंगा का जल प्रदूषित हो रहा है। रास्ते पर जलभराव से लोगों को मंदिर जाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी से निकलने से बच्चों के पैरों में छाले पड़ रहे हैं। शासन ने जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को जांच कराने के आदेश दिए। शनिवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता फरेश कुमार ने अमेठी जदीद पहुंचकर नाले की जांच की। नाले और रास्ते पर कारखानों का केमिकलयुक्त पानी बहता मिला। ये पानी गंगा में गिर रहा है।

अवर अभियंता ने बताया कि केमिकलयुक्त पानी बहाने वाले खानपुर के चार व अमेठी जदीद के दो कपड़ा छपाई कारखाने चिह्नित किए गए हैं। जांच रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि कपड़ा छपाई कारखाने सील कराकर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed