फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farrukhabad arto want Bribe, audio clip viral

फर्रुखाबाद: वकील और एआरटीओ प्रशासन के विवाद के बाद गाड़ी छोड़ने में सौदेबाजी, एआरटीओ का आडियो वायरल

Sun, 01 Sep 2019 12:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 01 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad arto want Bribe, audio clip viral
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में वकील और एआरटीओ प्रशासन के बीच चल रहा विवाद सुर्खियों में है। इसी बीच एआरटीओ प्रशासन का एक और मामला सामने आया है। गाड़ी छोड़ने की सौदेबाजी संबंधी एआरटीओ प्रशासन का ऑडियो वायरल हुआ है। इसकी शिकायत डीएम से की गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने हलफनामे के साथ दी शिकायत में 1.40 लाख रुपये लेकर 106200 की रसीद देने का आरोप लगाया है। शुक्रवार रात विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप पर एआरटीओ प्रशासन सुधेश तिवारी के फोन पर बातचीत के दो ऑडियो वायरल हुए हैं। इसमें गाड़ी छोड़ने की सौदेबाजी की बातचीत है। एक ऑडियो 6.04 मिनट और दूसरा 7.16 मिनट का है।

विज्ञापन

इसमें गाड़ी छोड़े जाने के संदर्भ में बात हो रही है। रुपये कम, ज्यादा करने की भी बात कही जा रही है। शनिवार को मैनपुरी जिले के कुसमरा निवासी गुड्डू यादव ने जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया व अन्य वकीलों के साथ मिलकर डीएम से मिलकर एआरटीओ प्रशासन सुधेश तिवारी के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र हलफनामे के साथ दिया।

महासचिव संजीव पारिया ने वायरल हुआ ऑडियो डीएम को दिया और सुनाया भी। डीएम से की शिकायत में गुड्डू यादव ने कहा कि  पकड़े गए अपने वाहन को अवमुक्त कराने के लिए कार्यालय गया था। वहां पर अभिराम चक्रवर्ती मिले और अपना मोबाइल नंबर दिया। इस पर वार्ता होने पर अभिराम ने एआरटीओ प्रशासन से बात कराई।
 

उनके बताने पर आवास विकास स्थित एक होटल में अभिराम चक्रवर्ती ने एआरटीओ प्रशासन की उपस्थिति में 1.40 लाख रुपये लिए। 11 अगस्त की रसीद 106200 रुपये की दी और कहा कि अब कोई भी अधिकारी नहीं पकड़ेगा। उससे 34800 रुपये अधिक लिए गए।

इसके बाद अभिराम चक्रवर्ती ने उसी समय कहा कि हमने इतना प्रयास करके गाड़ी अवमुक्त कराई है। हमको भी बीस हजार रुपये अलग से चाहिए। तभी आदेश टाइप करूंगा। बीस हजार रुपये अभिराम ने दबाव बनाकर ले लिए। पीड़ित और वकीलों ने एआरटीओ प्रशासन व अभिराम चक्रवर्ती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। डीएम ने कार्रवाई का वकीलों को आश्वासन दिया है।

‘गाड़ी का टैक्स जमा करने को कहा था, ऑडियो को तोड़मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। ज्यादा रुपये लेकर कम की रसीद देने का आरोप गलत है। वायरल वीडियो की डीएम से शिकायत हुई है, जिसका लिखित स्पष्टीकरण देंगे।’

सुधेश तिवारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed