फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Accident speeding tractor trolley crushed constable police sent the body for post mortem

Farrukhabad Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सिपाही को कुचला…मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 09 Oct 2025 11:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 Oct 2025 11:50 AM IST
सार

Farrukhabad News: राजेपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हरदोई में तैनात सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सिपाही का सिर कुचल गया। पुलिस ने ट्रॉली कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Farrukhabad Accident speeding tractor trolley crushed constable police sent the body for post mortem
घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस विभाग में तैनात सिपाही की मौत हो गई। घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है, जब एक तेज रफ्तार भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक से सवार सिपाही को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि सिपाही का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी स्प्लेंडर बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके पर ट्रॉली छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजेपुर सुदेश विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच प्रारंभ की। मृतक सिपाही के बैग की तलाशी के दौरान पुलिस को उसका परिचय पत्र मिला, जिससे उसकी पहचान की पुष्टि हुई। पहचान पत्र के अनुसार, मृतक सिपाही की जन्मतिथि 16 जुलाई 1992 दर्ज है और वह वर्ष 2020 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था।  वर्तमान में वह पड़ोसी जनपद हरदोई के थाना हरपालपुर में तैनात था। हादसे के समय वह संभवतः ड्यूटी के लिए जा रहा था।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर भूसा लदी ट्रॉलियों का तेज रफ़्तार से आवागमन आम बात हो गई है। कई बार ग्रामीण प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इन पर कोई रोक नहीं लगाई गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिपाही के सिर के ऊपर से ट्रॉली का पहिया गुजर गया था, जिससे सिर के परखच्चे उड़ गए और खून करीब दो फीट दूर तक फैल गया। पुलिस ने मौके से भूसा लदी ट्रॉली को कब्ज़े में लेकर थाने भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुदेश विश्वकर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed