फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Accident Roadways buses collide head on seven passengers including the driver injured

Farrukhabad Accident: रोडवेज बसों की आमने-सामने टक्कर, चालक समेत सात यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

Wed, 27 Aug 2025 01:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 27 Aug 2025 01:22 PM IST
सार

Farrukhabad News: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में दो रोडवेज बसों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चालक समेत सात यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन
Farrukhabad Accident Roadways buses collide head on seven passengers including the driver injured
रोडवेज बसों की आमने-सामने टक्कर - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में  बुधवार सुबह बाईपास मार्ग पर बेरियां मोड़ के पास दो रोडवेज बसें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में एटा डिपो के चालक मोहन सिंह समेत सात यात्री घायल हो गए। घायलों में शाहजहांपुर निवासी राहुल कुमार, शमशाबाद के दीपक कुमार व पुष्पेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार, अंजलि पत्नी रंजीत सिंह निवासी पुखरा नबाबगंज तथा जाहिद निवासी नगला फदी एटा शामिल हैं।

विज्ञापन

सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चालक मोहन को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एटा डिपो की बस चालक मोहन फर्रुखाबाद की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही फर्रुखाबाद डिपो की बस, जिसे चालक अतुल कुमार चला रहे थे, बेरियां मोड़ पर भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

यात्रियों में दहशत का माहौल
एटा डिपो की बस में करीब 30 जबकि फर्रुखाबाद डिपो की बस में लगभग 15 यात्री सवार थे। कई यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य की ओर भेज दिया गया। सूचना पर कस्बा इंचार्ज नागेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बसों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed