{"_id":"5bf8478fbdec224162108248","slug":"farmers-death-due-to-heart-attack-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक से किसान की मौत, ले रखा था डेढ़ लाख का कर्ज, बेटे ने बैंक पर लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट अटैक से किसान की मौत, ले रखा था डेढ़ लाख का कर्ज, बेटे ने बैंक पर लगाया ये आरोप
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
मृतक किसान की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हमीरपुर जिले में विदोखर मेंदनी गांव में सात बीघे जमीन के काश्तकार महेश्वरीदीन अहिरवार (58) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। किसान ने इलाहाबाद बैंक इंगोहटा से डेढ़ लाख का कर्ज ले रखा था। वहीं क्षेत्रीय सहकारी समिति इंगोहटा से खाद और बीज का करीब 50 हजार बकाया है। साथ ही नाते रिश्तेदारों व गांव वालों से एक लाख रुपये कर्ज ले रखा है। लगातार फसलें बर्बाद होने से किसान कर्ज नहीं अदा कर पा रहा था।
बेटे राजेश ने बैंक के प्राइवेट कर्मी भोला सिंह पर घर आकर कर्ज का रुपया न जमा करने पर जमीन नीलामी करवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शाखा प्रबंधक जीतेंद्र सिंह ने बताया कि फील्ड अफसर अभिषेक अभी नए आए हैं। जिन्हें क्षेत्र की जानकारी नहीं है, इसलिए भोला सिंह को सहयोग के लिए लगाया है।
उन्होंने बताया कि बैंक का एनपीए लगातार बढ़ रहा है और किसान कर्ज जमा करने के लिए बैंक नहीं आ रहे हैं। इसलिए उन्हें सूचना दी जा रही है। किसी को धमकाया नहीं जा रहा है। किसान के पुत्र द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। उधर, भोला सिंह का कहना है कि वह किसी किसान के पास नहीं गया और न ही वह बैंक में काम करता है। उप जिलाधिकारी अजीत परेश ने कहा कि राजस्व विभाग ने किसानों की आरसी, जमीन की कुर्की का काम बंद कर दिया है। किसान की मौत की वजह की जांच कराएंगे।