फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmers daughters asked CM, Priyaranjan elder or law, Police raid in Nepal in search of BJP leader

UP: सीएम से किसान की बेटियों ने पूछा- प्रियरंजन बड़ा या कानून?, भाजपा नेता की तलाश में नेपाल में पुलिस की दबिश

Mon, 02 Oct 2023 10:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 02 Oct 2023 10:17 AM IST
सार

Kanpur Farmer Suicide: पुलिस राहुल जैन और मधुर पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना के 21 दिन बाद भी मुख्य साजिशकर्ता भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन समेत फरार चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेता की लोकेशन नेपाल में मिली है।

विज्ञापन
Farmers daughters asked CM, Priyaranjan elder or law, Police raid in Nepal in search of BJP leader
kanpur farmer suicide case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में किसान बाबू सिंह यादव की आत्महत्या के मामले में मुख्य साजिशकर्ता भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन आशु दिवाकर और उसके गुर्गों की तलाश में पुलिस देश से लेकर नेपाल तक की खाक छान रही है। पुलिस की एक टीम ने रविवार को नेपाल पहुंचकर कई जगहों पर दबिश दी। हालांकि अभी तक फरार भाजपा नेता और उसके तीन साथियों का पुलिस सुराग नहीं ढूंढ सकी है।

विज्ञापन

चकेरी निवासी किसान बाबू सिंह यादव ने नौ सितंबर को ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। 10 सितंबर को उनकी पत्नी बिटान देवी ने भाजपा नेता व बाल संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. प्रियरंजन आशु दिवाकर, राहुल जैन, मधुर पांडेय, शिवम सिंह चौहान, बबलू यादव व जितेंद्र यादव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई धाराओं में चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेता की लोकेशन नेपाल में मिली है
पुलिस राहुल जैन और मधुर पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना के 21 दिन बाद भी मुख्य साजिशकर्ता भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन समेत फरार चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेता की लोकेशन नेपाल में मिली है। इसलिए पुलिस की एक टीम नेपाल में भाजपा नेता के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं, एक पुलिस की टीमें जबलपुर, लखनऊ, आगरा, लखनऊ और दिल्ली में भी कई जगह दबिश दे रही है।

सीएम से किसान की बेटियों ने पूछा प्रियरंजन बड़ा या कानून ?
किसान बाबू सिंह की खुदकुशी के मामले में आरोपी डॉ. प्रियरंजन व उसके गुर्गों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। मृतक की दोनों बेटियों ने हाथ में कानून की किताब लेकर सीएम से सवाल किया कि प्रियरंजन बड़ा है या कानून? उसकी अब तक गिरफ्तारी न होने पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन

परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है
संघर्ष न्याय समिति की अगुवाई में हुए विरोध प्रदर्शन में दिवंगत किसान की बेटियां रूबी, काजल और पत्नी बिटान ने भागीदारी की। मुख्य आरोपी भाजपा नेता प्रियरंजन आशु, भाजपा नेता शिवम चौहान, जीतेंद्र, बबलू की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बेटियों का कहना है कि डॉ. प्रियरंजन को बाल आयोग के पद से भी नहीं हटाया गया है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस दौरान संयोजक अभिमन्यु गुप्ता, फतेहबहादुर गिल आदि मौजूद रहे।

कानून को न हारने देने की अपील
किसान बेटियों रूबी व काजल ने वीडियो जारी कर सीएम से कानून को न हारने देने की अपील की। शासन से न्याय दिलवाने, धोखे से हड़पी गई जमीन वापस दिलवाने की मांग की। बेटियों ने कहा पुलिस पर पूरा भरोसा है, पर सरकार में बैठे लोग अन्याय कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed