फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmers closed cattle at school in jalaun up

किसानों ने प्राथमिक विद्यालय में बंद किए अन्ना जानवर, जमकर किया हंगामा

Sat, 07 Sep 2019 05:13 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 07 Sep 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
farmers closed cattle at school in jalaun up
अन्ना जानवरों को प्राथमिक विद्यालय में बंद किया - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले में आटा कदौरा ब्लॉक के कुरहना में किसानों ने अन्ना जानवरों से तंग आकर मवेशियों को प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। सुबह जब स्कूल के मास्टर आए उन्होंने देखा कि स्कूल परिसर में अन्ना जानवर बन्द हैं। मास्टर ने इसकी सूचना कालपी कोतवाली को दी है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि जब तक अन्ना जानवरों की कोई उचित व्यवस्था शासन द्वारा नहीं की जाती है तब तक मवेशी यहीं बंद रहेंगे। जानवरों के कारण फसलें पूरी तरह बर्बाद हो रही हैं। चौकी इंचार्ज गोकुल सिंह ने ग्रामीणों को समझा कर मामला शांत कराया और स्कूल परिसर से अन्ना मवेशियों को बाहर किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया पहले हम लोग गोशाला में मवेशी ले जा रहे थे तभी प्रधान का लड़का आ गया और कहने लगा अगर आप लोगो ने अन्ना मवेशी गोशाला में बंद किये तो सबको जान से मार देंगे अपनी दुनाली बन्दूक से।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में प्रधान ने कहा कि जब उनको सूचना मिली कि कुछ लोगो ने विद्यालय में अन्ना जानवर बन्द कर दिए हैं और शिक्षकों से अभद्रता कर रहे हैं तो वहां पहुंचे थे। मुझे भी मारपीट की धमकी व गालीगलौज करते हुए हाथापाई की जिसकी शिकायत लिखित रूप से पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed