{"_id":"5dc1ac548ebc3e5b6a3eb443","slug":"farmer-upset-over-debt-hanged-himself","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्ज न चुकाने से परेशान किसान फांसी पर झूला, परिजन बोले न खेती में फायदा हुआ न बोलेरो से हुई आमदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज न चुकाने से परेशान किसान फांसी पर झूला, परिजन बोले न खेती में फायदा हुआ न बोलेरो से हुई आमदनी
Tue, 05 Nov 2019 10:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 05 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते किसान के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में कर्ज में डूबे बोलेरो मालिक ने घर की गैलरी में गले में फंदा कसकर जान दे दी। परिजनों ने सोमवार की रात को ही शव को फंदे से उतार लिया। सुबह पुलिस ने मामले की छानबीन की। घटना के बाद से पूरे घर में कोहराम मच गया है।
मेरापुर थाने के ग्राम पंचायत रूपनगर तिलियान के मजरा नगुनी निवासी नेकराम वर्मा के 40 वर्षीय पुत्र अमर सिंह ने राजेंद्र नगर स्थित ग्रामीण बैंक से स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पांच लाख रुपये ऋण लेकर बोलेरो खरीदी थी। कुछ रुपये खेती में लगा दिए थे।

खेती में फायदा नहीं हुआ और बोलेरो से भी खास आमदनी नहीं हुई। इससे कर्ज अदा नहीं हो सका। बैंक ने उसकी चार माह पहले आरसी जारी करा दी थी। तबसे वह तनाव में था। साथ ही पुत्री संगीता के हाथ पीले करने की भी चिंता थी। परेशान होकर उसने रात को घर की गैलरी की छत के कुंडे में साड़ी डालकर फांसी लगा ली।
जब रात को पत्नी उठी तो उसे फंदे से लटका देख चीखी। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने अमर सिंह को फंदे से नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता नेकराम ने पुत्र के आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को मंगलवार सुबह दी। थानाध्यक्ष ने छानबीन की।
दरोगा सोहेल खान ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अमर सिंह अपने भाई अजय पाल व ओमपाल से बड़ा था। ओमपाल आर्मी से रिटायर है। माता सरला देवी, पत्नी विनीता देवी, पुत्री संगीता देवी, पुत्र अनुज व विक्रम रो-रोकर बेहाल हो गए। थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया, पिता की तहरीर पर सूचना दर्ज की गई है। किसी ने कोई भी आरोप नहीं लगाया है।