फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmer suicide hanged on wife saree

पत्नी की साड़ी का फंदा बना फांसी पर झूल गया

Sat, 08 Jul 2017 11:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 08 Jul 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
farmer suicide hanged on wife saree
डेमो
कन्नौज के एक किसान ने पत्नी की साड़ी का फंदा बनाया और फांसी पर झूल गया। पत्नी ने जब पति की लाश को फांसी पर झूलते देखा तो उसकी चींख निकल गई। दहाड़े मार-मारकर रोने लगी।  
विज्ञापन

 

कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र लिलुइया गांव में शुक्रवार रात कर्ज में डूबे किसान ने पत्नी की साड़ी का फंदा बना पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। शनिवार सुबह पत्नी छत से नीचे आई तो घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

 

लिलुइया गांव निवासी सुधीर कुमार बाथम (45) पुत्र स्व. विशुन दयाल शुक्रवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सोया था। उसकी पत्नी रीता देवी व तीन बच्चे छत पर सोने चले गए। सुबह करीब पांच बजे रीता नीचे उतरी तो पति का शव साड़ी के फंदे से कमरे में लटका मिला। रीता के मुताबिक उसके पति के नाम करीब साढ़े तीन बीघे खेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसने छह साल पहले आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की शाखा तिर्वा से किसान क्रेडिट कार्ड से 30 हजार ऋण लिया था। बेटे के इलाज और आर्थिक तंगी के चलते उसने खेत गिरवी रख दी और खुद मुंबई चला गया। वहां भी काम नहीं मिला तो सप्ताहभर पहले घर लौट आया। दो दिन पहले बैंक गया तो पता चला कि कर्ज अब बढ़कर ब्याज सहित करीब 50 हजार रुपये हो गया है।

 

कर्जमाफी योजना में भी उसका नाम नहीं है। इससे वह दुखी रहने लगा। कर्ज की वजह से उसने फांसी लगा ली। एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने बताया कि नायब तहसीलदार व क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तिर्वा कोतवाल आलोक यादव का कहना है कि छानबीन में पति-पत्नी के बीच अनबन और कर्ज दोनों बात सामने आ रही है। 
 

-कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर जान दी
-बेटे के इलाज के लिए गिरवी रखे थे साढ़े तीन बीघा खेत 
-छह साल पहले केसीसी से लिया था 30 हजार का कर्ज 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed