फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer stranded in flood for three days and committed suicide

घर के चारों तरफ पानी था, 3 दिन गुजार दिए नाव की उम्मीद में, हताश होकर उठाया दर्दनाक कदम

Mon, 03 Sep 2018 08:30 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 03 Sep 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
Farmer stranded in flood for three days and committed suicide
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली के गांव पनपथा में तीन दिन से बाढ़ के बीच घर में फंसे किसान ने हताश होकर अपने ही गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों में समय पर नाव न मिलने से घर से न निकल पाने के कारण आत्महत्या करने की चर्चा है। वहीं मृतक के छोटे भाई ने दोपहर बाद पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक बीमारी से ऊबकर फांसी लगाने की बात कही है। 
विज्ञापन


सदर तहसील के मरौंदा सूचित के मजरा पनपथा निवासी श्यामू (55) ने शनिवार देर रात घर पर अकेला था। गांव कई दिनों से बाढ़ की चपेट में है। श्यामू अविवाहित था और घर में गृहस्थी के साथ ही अनाज भी रखा था। दो दिनों से नाव न मिलने से भाई व अन्य परिजन उसे गांव से बाहर नहीं निकाल पा रहे थे। चर्चा है कि इसी से परेशान होकर उसने शनिवार रात जान दे दी। छोटे भाई रमेश के मुताबिक श्यामू के साथ भाभी जगराना पत्नी स्व. रामचरन भी रहती थी।
विज्ञापन


 

घर छोड़ने को तैयार नहीं था

Farmer stranded in flood for three days and committed suicide
डेमो पिक
उसने भाभी को सुरक्षित स्थान पर गांव के ही मटरू के घर में रोक दिया था। लेकिन श्यामू रखी गृहस्थी व आनाज खराब या चोरी होने की आशंका के चलते घर छोड़ने को तैयार नहीं था। रविवार सुबह काफी देर तक श्यामू को घर के बाहर न निकलने पर आसपास के लोगों ने आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। तो जगराना लोगों की मदद से घर पहुंची। श्यामू का शव फंदे से लटका मिला।

मौत की सूचना पर एसडीएम पूजा अग्निहोत्री, तहसीलदार दशरथ यादव राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोपहर बाद मृतक के भाई रमेश ने बीमारी से ऊबकर आत्महत्या करने की तहरीर दी तब प्रशासन ने राहत की सांस ली। तहसीलदार ने बताया कि भाई ने बीमारी से ऊबकर आत्महत्या करने की लिखित तहरीर दी है तो वही माना जाएगा। सफीपुर  कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि भाई ने बीमारी से आत्महत्या करने की तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed