फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer shot dead in Hardoi

हरदोई में किसान की गोली मारकर हत्या, मौत के साथ ही दफन हो गईं बेटी की शादी की तैयारियां

Mon, 06 May 2019 09:59 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 06 May 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead in Hardoi
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरहाई मजरा अस्यौली में रविवार रात घर से कुछ दूर निर्माणाधीन मकान में सोए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह पुत्र वहां पहुंचा तो पिता का शव देखकर उसके होश उड़ गए। उसने गांव निवासी पिता-पुत्र पर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक के पुत्र ने घटना की वजह भूमि विवाद को लेकर आरोपी के भाई की पैरवी करना बताई है। पुलिस का कहना है कि फरार पिता-पुत्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


नरहाई निवासी श्रीराम (55) पुत्र भूधर किसान था। गांव स्थित मकान से लगभग 50 मीटर दूर उसका प्लाट है। इसमें निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार रात श्रीराम यहीं छप्पर के नीचे सोया था। सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे श्रीराम का पुत्र कुलदीप उसे जगाने पहुंचा तो तख्त पर खून से लथपथ उसका शव पड़ा था। श्रीराम के सीने में गोली मारी गई थी। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कुलदीप से पूछताछ की।
विज्ञापन

लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था

कुलदीप ने बताया कि गांव निवासी राजेश उर्फ पप्पू का अपने भाई से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। श्रीराम राजेश के भाई की पैरवी करता था। 10 दिन पहले राजेश ने पुत्र अक्षय के साथ श्रीराम को विवाद में न पड़ने और अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। कुलदीप की तहरीर पर शहर कोतवाली में दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 


किसान श्रीराम के परिवार में पत्नी राजेश्वरी, दो पुत्र कुलदीप और प्रदीप, दो पुत्रियां प्रिया और प्राची हैं। श्रीराम बड़ी पुत्री प्रिया की शादी की तैयारियों में लगा था। सोमवार को उसे टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रिया के लिए लड़का देखने जाना था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और रात में ही श्रीराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

ग्रामीणों ने गोली की आवाज न सुनाई देने पर आश्चर्य जताया

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरहाई मजरा अस्यौली में किसान की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में ग्रामीणों ने गोली की आवाज न सुनाई देने पर आश्चर्य जताया है। वहीं पुलिस के मुताबिक श्रीराम निर्माणाधीन मकान में छप्पर के नीचे चारपाई में मच्छरदानी लगाकर सोया था। सुबह जब कुलदीप मौके पर पहुंचा तो मच्छरदानी थोड़ी खुली थी। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि इससे लगता है कि श्रीराम के सीने में सटाकर गोली मारी गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि सुबह साढ़े पांच बजे तक आमतौर पर शोर शराबा नहीं होता है और थोड़ी सी भी आवाज सुनाई देती है। ऐसे में गोली की आवाज न सुनाई देने को भी ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed