{"_id":"5b8031a542c7924646254d81","slug":"farmer-s-death-during-hunger-strike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महोबाः अनशन पर बैठे किसान की मौत, जिला प्रशासन दावा कुछ और ही!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः अनशन पर बैठे किसान की मौत, जिला प्रशासन दावा कुछ और ही!
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 24 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो, डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के महोबा जिले में अधिग्रहीत भूमि के मुआवजा के लिए 14 दिन से बेमियादी अनशन पर बैठे किसान की बृहस्पतिवार की रात तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय किसान की मौत हो गई, जबकि एक अन्य किसान की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, जिला प्रशासन बीमारी के चलते किसान की घर में मौत होने का दावा कर रहा है।
अर्जुन सहायक परियोजना के तहत अधिग्रहीत की गई भूमि का सर्किल रेट के अनुसार चार गुना मुआवजा देने की किसान मांग कर रहे हैं। भाकियू (भारतीय किसान यूनियन) हमीरपुर जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत के नेतृत्व में कबरई कस्बे के आधा सैकड़ा किसानों ने 11 अगस्त से शहर के आल्हा चौक स्थित अंबेडकर पार्क में बेमियादी अनशन शुरू किया था।
किसानों ने पार्क में ही तंबू बनाकर सुबह-शाम भोजन बनाकर खाते थे। किसान नेताओं का आरोप है कि प्रशासन ने मामले के निस्तारण में कोई रुचि नहीं दिखाई। 11 अगस्त से अनशन में शामिल कबरई के मोहल्ला गांधीनगर निवासी मइयादीन कुशवाहा (70) की बृहस्पतिवार रात 11 बजे अनशन स्थल पर हालत बिगड़ गई। अन्य किसान मइयादीन को जिला अस्पताल ले जाने लगे, पर रास्ते में उनकी मौत हो गई।

जांच दौरान किसान की घर पर बीमारी से मौत होने की पुष्टि हुई
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस अनशन स्थल पर पहुंची और एक अन्य किसान मथुरा कुशवाहा निवासी कबरई की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर एसडीएम राजेश यादव अनशन स्थल पहुंचे। अनशन पर बैठे शिवप्रसाद, कामता, रंजीत आदि ने बताया कि किसान मइयादीन की हालत अनशन स्थल पर बिगड़ी।
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक के पुत्र राजबहादुर का कहना है कि उसके पिता 11 अगस्त से मुआवजे की मांग को लेकर किसानों के साथ अनशन पर बैठे थे, वहीं उनकी मौत हो गई। जिलाधिकारी सहदेव का कहना है कि एसडीएम राजेश यादव से जांच कराई है। जांच दौरान किसान की घर पर बीमारी से मौत होने की पुष्टि हुई है।