फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer's death due to high tension line wire fall

कन्नौज: हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से किसान की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने रोड पर लगाया जाम

Sun, 19 Jul 2020 10:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 19 Jul 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
Farmer's death due to high tension line wire fall
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala
कन्नौज के थुलरिया गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। किसान की मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा काटा।
विज्ञापन


कन्नौज के खड़नी क्षेत्र के थुलरिया गांव में रहने वाले किसान महेन्द्र 40 पुत्र लज्जा राम ने ग्राम खटकरी निवासी राम प्रताप सिंह का खेत बटाई पर लिया था। रविवार को धान की पौध की रोपाई होनी थी।
विज्ञापन


सुबह तड़के महेंद्र उसी के लिए खेत में पम्प चला कर पानी देने के लिए घर से अपनी साइकिल से खेत जा रहे थे। थुलरिया निवासी रछपाल के खेत के पास इनके उपर 11000 हाई टेंशन का तार गिर गया जिससे महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद भी बिजली कर्मचारियों व प्रशासनिक अधिकारी के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed