{"_id":"5cc43334bdec2207140c4bbb","slug":"farmer-s-daughter-get-10th-rank-in-up-board-high-school-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board 2019: किसान की बेटी प्रज्ञा ने यूपी टॉप 10 में बनाई जगह, रोशन किया जिले का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board 2019: किसान की बेटी प्रज्ञा ने यूपी टॉप 10 में बनाई जगह, रोशन किया जिले का नाम
Sat, 27 Apr 2019 04:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 27 Apr 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
किसान की बेटी प्रज्ञा ने हाईस्कूल परीक्षा में टॉप 10 में शामिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड 2019 हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में फतेहपुर निवासी किसान महेंद्र कुमार पटेल की बेटी प्रज्ञा देवी ने प्रदेश में 10 वीं रैंक हासिल की है। 'अमर उजाला' से बातचीत के दौरान प्रज्ञा ने बताया कि वो आईएएस बनने की चाह रखती हैं।
प्रज्ञा ने कहा कि देश को भ्रष्टाचार मिटाने वाला और सशक्त बनाने वाला राजनेता चाहिए। प्रज्ञा अमोली विकासखंड के बबई चांदपुर की रहने वाली हैं। बड़ा भाई राहुल गाजीपुर में सिपाही है। प्रज्ञा का कहना है कि वह भाई की प्रेरणा से आईएएस बनना चाहती हैं।

प्रज्ञा के पिता इंटर तो मां ने की है कक्षा 8 तक पढ़ाई
वह रात में 7:00 बजे से 11:00 बजे तक और सुबह 3:00 बजे से 6:00 बजे तक नियमित पढ़ाई करती हैं। प्रज्ञा कहती हैं कि अगर आप चाहते हैं कि आप कुछ एक बार पढ़ें और वो आपको याद हो जाए तो सबसे अच्छा समय सुबह का होता है। सुबह की पढ़ाई यादगार पढ़ाई होती है।
पिता महेंद्र कुमार ने बताया कि वह केवल इंटर पास हैं। इस वजह से ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते पर उनका एक काम तय है जिसमें उन्हें बेटी को सुबह 3:00 बजे नियमित जगाना होता है। मां गीता देवी ने कक्षा 8 तक पढ़ाई की है। वो एक गृहिणी हैं। प्रज्ञा की बड़ी बहन पूजा बी ए पास है हालांकि अब वह आगे की पढ़ाई नहीं कर रही है।