{"_id":"5cfbd2f9bdec22072f0a17cd","slug":"farmer-s-body-found-in-women-s-house-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के घर में मिला किसान का शव, शरीर पर चोट के निशान, अवैध संबंध की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के घर में मिला किसान का शव, शरीर पर चोट के निशान, अवैध संबंध की आशंका
Sat, 08 Jun 2019 08:53 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 08 Jun 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
शाहाबाद कोतवाली जनपद हरदोई
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनिकापुर बबियारी में शनिवार दोपहर किसान का शव पड़ोस में रहने वाली विधवा के घर में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। मृतक के पुत्र की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अवैध संबंध की आशंका जताई जा रही है।
मनिकापुर बबियारी निवासी रामकिशोर (45) पुत्र लाखन का आना-जाना घर के पीछे ही रहने वाली सरोजनी पत्नी स्व. गुलवीर के यहां था। रामकिशोर शनिवार सुबह 10 बजे घर से निकला था। दोपहर में एक बजे उसका शव सरोजनी के घर में पड़ा मिला। मृतक के पुत्र अवधेश की मानें तो सरोजनी ने ही उसे पिता का शव घर के आंगन में पड़ा होने की सूचना दी। अवधेश ने बताया कि शव पर चोट के निशान थे। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही सरोजनी अपने पांच नाबालिग बच्चों के साथ फरार हो गई। शाहाबाद के कोतवाल जितेंद्र ओझा ने बताया कि मृतक के पुत्र अवधेश ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक रामकिशोर की पत्नी की मौत कई वर्ष पूर्व हो चुकी है। उसके घर के पीछे रहने वाले गुलवीर की मौत चार वर्ष पहले हो गई थी। गुलवीर की पत्नी सरोजनी पांच बच्चों के साथ गांव में ही रहती थी।
विज्ञापन
शाहाबाद कोतवाल जितेंद्र ओझा की मानें तो रामकिशोर का सरोजनी के घर आना-जाना तीन वर्ष से जारी था। गांव में दबी जुबान से दोनों के बीच अवैध संबंध होने की चर्चा है। कोतवाल ने बताया कि अवैध संबंध को लेकर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।