फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer's body found in Sengur

सेंगुर में मिला किसान का शव

Fri, 20 Aug 2021 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found in Sengur
झींझक/डेरापुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र के सेवारामपुर गांव में भैंस चराने गए किसान का गुरुवार सुबह सेंगुर नदी में शव उतराता मिला। जांच के बाद पुलिस ने पैर फिसलने से नदी में डूबने की आशंका जताई है। वहीं परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

परौंख गांव के मजरा सेवारामपुर गांव निवासी किसान हरपाल सिंह (47) बुधवार की शाम गांव के पास ही सेंगुर नदी किनारे भैंस चराने गया था। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजन उसे रात भर खोजते रहे, लेकिन पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह हरपाल सिंह का शव गांव से कुछ दूरी पर सेंगुर नदी किनारे पानी मेें उतराता मिला। परिजनों ने शव को पानी से निकाला और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

किसान की मौत पर पत्नी सरला देवी, पुत्र कोमल, कमल, सुभाष व पुत्री मीना, सुलेखा का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के पुत्र कोमल ने बताया कि बुधवार की शाम पिता भैंस चराने गए थे। उन्हें तैरना नहीं आता था। आशंका है कि पैर फिसलने से नदी में गिरने से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई मंगलपुर राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं डिप्टी कलेक्टर लाल सिंह यादव ने बताया कि पीएम व पुलिस जांच रिपोर्ट मिलने पर शासन से नियमानुसार सहायता दिलाने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed