फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer hanged from debt, dies

कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाई, मौत

Thu, 18 Jul 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer hanged from debt, dies
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम विजयपुर में कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। सिंचाई सुविधा न होने से फसल में उचित पैदावार नहीं हो पा रही थी। इसकी वजह से वह परेशान रहता था। घटना की सूचना पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों को दी गई है। किसान पर करीब 12 लाख रुपये कर्ज था।
विज्ञापन

ग्राम विजयपुर निवासी हृदेश द्विवेदी (58) पुत्र बाबूलाल के नाम 12 एकड़ भूमि थी। जिससे वह खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। एक सप्ताह पहले किसान ने सिंचाई सुविधा को लेकर अपने खेत पर बोर कराया था लेकिन पानी नहीं निकला। उधार बैंक और साहूकारों के कर्ज की अदायगी की चिंता उसे सता रही थी। बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे किसान ने पशुबाड़े में पहुंचकर रस्सी से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पशुबाड़े पहुंचे परिजनों ने किसान को फंदे पर झूलते देखा तो उसे नीचे उतारकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतक के भाई अवधेश द्विवेदी ने बताया कि भाई के ऊपर इलाहाबाद बैंक कुलपहाड़ से पांच साल पहले 2.20 लाख रुपये कर्ज था। इसके अलावा इसी बैंक से चार साल पहले सात लाख रुपये का कर्ज ट्रैक्टर के लिए लिया था। कई वर्षों से खेती में उचित पैदावार न होने से कर्ज की अदायगी नहीं हो सकी। इसके साथ ही उसके तीन से चार लाख रुपये साहूकारों का कर्ज भी हो गया। सिंचाई की उचित इंतजाम न होने से किसान परेशान रहता था। घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed