फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer committed suicides in Auraiya

दबंगों से परेशान किसान ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

Mon, 17 Jun 2019 05:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Jun 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
Farmer committed suicides in Auraiya
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में 15 बीघा जमीन पर दबंगों के कब्जा करने से आहत किसान ने फांसी ली। सुसाइड नोट में किसान ने दो लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने जांच पड़ताल की। घटना अछल्दा थाना क्षेत्र के बंशी गांव की है।
विज्ञापन

 

 

बंशी गांव निवासी किसान गोपाल दीक्षित(35) पुत्र बाबूराम ने घर में दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रविवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह होने पर पत्नी प्रीति ने उन्हें फांसी पर लटका हुआ पाया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


मृतक की पत्नी ने राजेंद्र, राजेंद्र के बहनोई सुरेश चंद्र मिश्रा निवासी इटावा व सुनील शाक्य निवासी महाराजपुर के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। पुलिस द्वारा बरामद किए गए सुसाइड नोट में राजेंद्र व उसके बहनोई सुरेश को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed