फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmer committed suicide in mahoba up

Mahoba: कर्ज में डूबे किसान ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 07 May 2023 04:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 May 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
farmer committed suicide in mahoba up
ओमप्रकाश राजपूत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

महोबा जिले में थाना श्रीनगर के पवा गांव में कर्ज में डूबे किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव कच्चे मकान में लट्ठे के सहारे रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। मृतक पर बैंक और साहूकारों का करीब छह लाख रुपये कर्ज था। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


पवा गांव निवासी ओमप्रकाश राजपूत (40) ढाई बीघा भूमि में खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। कई सालों से खेती में सही पैदावार न होने पर उसने एसबीआई महोबा से केसीसी पर छह वर्ष पहले कर्ज लिया था। जिसका साढ़े चार लाख रुपये चुकाना था। इसके अलावा किसान ने डेढ़ लाख रुपये साहूकारों से कर्ज ले रखा था। जिसकी अदायगी की चिंता उसे सता रही थी।
विज्ञापन


शनिवार रात ओमप्रकाश पत्नी और बच्चों के साथ गर्मी का मौसम होने के चलते छत पर लेट गया। जब परिजन सो गए तो उसने कच्चे मकान के कमरे में जाकर रस्सी के फंदे से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार की सुबह जब पत्नी जागी तो पति के न मिलने पर कमरे में जाकर देखा तो शव फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मृतक की पत्नी पार्वती ने बताया कि स्टेट बैंक से केसीसी पर कर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेती में सही पैदावार न होने से कर्ज नहीं चुक सका। पति घर पर अक्सर कर्ज अदायगी की बात करते हुए चिंतित रहते थे। जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। घटना से पत्नी व तीन बच्चों सोनम, कृष्णा कुमारी और विवेक का रो-रोकर बुरा हाल है। नायब तहसीलदार धनराज पटेल का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed