{"_id":"5de6aaf48ebc3e54bb6a486e","slug":"farmer-beaten-to-death-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने की पत्ती जलाने की शिकायत करने गए किसान पर दबंगों ने बोला हमला, लाठियों से पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने की पत्ती जलाने की शिकायत करने गए किसान पर दबंगों ने बोला हमला, लाठियों से पीट-पीटकर हत्या
Wed, 04 Dec 2019 12:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद में खेत में पड़ी गन्ने की पत्ती जलाने की शिकायत करने गए एक किसान को दबंगों ने लाठियों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन घायल को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव ढड़ियापुर निवासी महेश चंद्र (58) के गन्ने के खेत में पत्ती पड़ी थी। उनके कुछ पड़ोसियों ने उसमें आग लगा दी। शाम के वक्त जब वह खेत पर गए, तो उन्होंने पत्ती जलते देखी। वह सीधे घर आए और पड़ोसी के घर शिकायत करने गए। इस पर उन्होंने लाठियों से हमला कर दिया।
महेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बावजूद जब एंबुलेंस नहीं पहुंची, तो परिजन रात नौ बजे निजी वाहन से लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां डा. मनोज पांडेय ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान के दो पुत्र और दो पुत्री हैं। पत्नी ननकी का रो-रो कर बेहाल हो गई।