इस मदरसे में चल रहा था बड़ा फर्जी वाड़ा, एसे हुआ खुलासा
-मदरसो के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद के कमाल गंज स्थित एक मदरसे में चल रहे बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। यहां बच्चों के पंजीकरण के नाम पर सरकार को गुमराह कर स्कॉलरशिप के पैसे ऐंठे जा रहे थे। जब इस राज से पर्दा उठा तो मदरसे का कोई भी जिम्मेदार आदमी इस पर बोलने के लिए सामने नहीं आया। अब जानिए यह खुलासा आखिर कैसे हुआ...
फर्रुखाबाद का रुक्साना मदरसा जानामाना मदरसा है। यहां पंजीकृत की गई दो बच्चियों ने यहां के बारे में एक चौंकाने वाली बात बताई। उन्होंने मीडिया के सामने अपने भाई के साथ मौजूद रहते हुए बताया मदरसे में उनके नाम पर दो फर्जी पंजीकरण किए गए हैं।
यह पूरा मामला उस वक्त खुलकर के सामने आ गया जब मदरसे के बच्चों की बोर्ड परीक्षा का सेंटर आरपी इंटर कॉलेज में पड़ा। यहां जब ये बच्चे एग्जाम देने सेंटर पर पहुंचे तो यहां एक ही नाम के दो छात्र सूची में देखकर अध्यापक भी चकरा गए। उन्होंने इसकी पड़ताल की तो यह मामला सामने आ गया। इसके बाद बच्चों से इस बाबत पूछताछ की तो उन्होंने सारा मामला ही खोल डाला। इन बच्चियों ने जो बाते बताई उसे जानकर सब हैरान रह गए।
उन्होंने बताया मदरसे में उनके नाम पर दो पंजीकरण किए गए हैं। आगे बच्चियों के भाई ने बताया एक पंजीकरण पर 5000 रुपये की स्कॉलरशिप मिलती है। जो सरकार द्वारा हर बच्चे पर लागू होती है लेकिन इस मदरसे में एक ही बच्चे को दो जगह पंजीकरण करा कर फर्जी वाड़ा चल रहा था।
छात्रो ने बताया है काफी दिनो से यह फर्जी वाड़ा चल रहा था। रुक्साना मदरसे की दौ छात्राये अंतशा बानो और मंतशा बानो के मुताबिक एक छात्रा के नाम से दो पंजीकरण की बात सामने आई है, तो पता चला कि मदरसो के एक पंजीकरण का पांच हजार मिलता है। हाईस्कूल की छात्रा ने इसका खुलासा किया कि इस तरह से मदरसो के बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ करा जा रहा है।