फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fake currency printing press expose in kanpur dehat

धड़ल्ले से चल रहा था जाली नाेट छापने का धंधा, पुलिस ने किया भंडाफोड़

Wed, 30 Aug 2017 10:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 30 Aug 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
fake currency printing press expose in kanpur dehat
नकली नोट छापने वाले गिरोह का खुलासा करती पुलिस
नकली नोट छापने वाले गिरोह का मंगलवार को पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। स्वॉट टीम ने कानपुर देहात रसूलाबाद क्षेत्र की एक दुकान में छापेमारी कर सरगना समेत तीन को धर दबोचा। इस मामले में एक अन्य व्यक्ति की तलाश की जा रही है। टीम ने मौके से साढ़े बारह लाख रुपये के नकली नोट व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने बताया कि इंटेलीजेंस से जिले में नकली नोट छापे जाने की सूचना मिली थी।  सोमवार रात स्वॉट टीम प्रभारी संतोष आर्य को रसूलाबाद क्षेत्र के कहिंजरी में दुकान में नकली नोट छापे जाने की सूचना मिली। छापामारी कर सरगना गुमानी निवादा के जय प्रताप सिंह, सोज गांव के अश्वनी कुमार और रूरा के सिमरामऊ निवासी राजकुमार तिवारी उर्फ ननहू को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, एक अन्य आरोपी कानपुर के कल्याणपुर निवासी रोहित सिंह की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

 

टीम को मौके से दो हजार व 500 के 12 लाख 30, 500 रुपये के छपे नोट मिले। 8 नोट दो हजार और 6 नोट 500 के अधछपे, दो हजार का एक नोट असली, प्रिंटर/स्कैनर, लैपटॉप, एडाप्टर पावर केबिल, कैंची, स्केल, डाटा केबिल, इंक, पेपर और 3 मोबाइल फोन भी बरामद हुए। एसपी के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ नकली करेंसी छापने, धोखाधड़ी समेत अन्य विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। खुलासा करने वाली स्वॉट टीम को एडीजी कानपुर जोन अविनाश चंद्रा ने 15,000 व एसपी ने 5,000 रुपये इनाम देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed