{"_id":"614f7cc18ebc3e4afe62a941","slug":"fair-organized-in-ten-blocks-information-given-on-stalls-akbarpur-news-knp6544705181","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब कल्याण मेले में लाभार्थियों को सौंपे स्वीकृति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब कल्याण मेले में लाभार्थियों को सौंपे स्वीकृति पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिले के दस ब्लॉकों में शनिवार को गरीब कल्याण मेले लगाए गए। यहां विभागों के स्टॉलों पर जानकारी दी गई। वहीं योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए गए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मेले का उद्देश्य जन सामान्य को योजनाओं की जानकारी देना और उन तक लाभ पहुंचना है।
अकबरपुर ब्लॉक में सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला व डीएम जेपी सिंह ने मेला का शुभारंभ किया। यहां एसपी केशव कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा अंतिम पायदान के खड़े व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाना है। प्रदर्शनी में लगे स्टॉलों पर आए लोगों को जानकारी दी गई। यहां प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, व्यक्तिगत शौचालयों के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए गए। निराश्रित महिला, वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन, पात्र परिवारों को राशन कार्ड के प्रमाण पत्र दिए गए। यहां समूहों को सहायता, धात्री महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर पोषाहार का वितरण किया गया। कृषि विभाग की ओर से उपकरण एवं टूल किट, बेसिक शिक्षा की ओर से छात्रों को किताबें वितरित की गईं।
गैस सिलिंडर, चूल्हा और प्रमाण पत्र दिए
डेरापुर ब्लॉक में डीएम जेपी सिंह ने शुभारंभ किया। यहां उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थी रचना व अनीसा को गैस सिलिंडर चूल्हा व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभार्थी राम लखन, वीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजीत कुमार को प्रमाण पत्र दिए गए। एसपी केशव कुमार चौधरी, बीडीओ बब्बन राय रहे। सरवनखेड़ा ब्लॉक में भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, विधायक विनोद कटियार ने लाभार्थी को ट्रैक्टर की चॉबी दी। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अतुल चंदेल ने कहा कि सरकार में गरीबों का कल्याण हुआ है। यहां मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा, नीरज पांडेय, जय सिंह, राजेश सिंह, मुनीश बाजपेई आदि रहे। संदलपुर ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 17 विभाग ने जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित किया है। यहां किसान सम्मान पाने वाले नौ किसानों को प्रमाण पत्र दिए गए। 27 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। अच्छा काम करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया। एसडीएम सिकंदरा रमेश चंद्र, बीडीओ भगवान सिंह आदि रहे। झींझक ब्लॉक में प्रमुख प्रतिनिधि विपिन कुमार शर्मा ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। यहां तहसीलदार डेरापुर अजीत कुमार व उप निदेशक कृषि विनोद यादव रहे। रसूलाबाद ब्लॉक में विधायक निर्मला संखवार ने मेले का शुभारंभ किया। यहां एसडीएम अंजू वर्मा, ब्लॉक प्रमुख राधा द्विवेदी, बीडीओ डॉ. गीतम सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष कमल दुबे आदि रहे। मैथा में सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने मेला का उद्घाटन किया। यहां बीडीओ डीपी यादव, एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी, चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ आदि रहे।