{"_id":"59f0d30d4f1c1b59678b7afa","slug":"factory-worker-wrote-suicide-note-mother-forgive-me","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री कर्मी ने लिखा सुसाइड नोट 'मां मुझे माफ कर देना, मेरी संपत्ति भाई को दे देना'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री कर्मी ने लिखा सुसाइड नोट 'मां मुझे माफ कर देना, मेरी संपत्ति भाई को दे देना'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
‘मां मुझे माफ कर देना, मेरी संपत्ति भाई को दे देना...’ लिखकर बिठूर के टिकरा में रहने वाले फैक्ट्री कर्मचारी ने फांसी लगा ली।
अंगौछे के सहारे कुंडे से लटका मिला शव
डेमो पिक
कानपुरः बिठूर के टिकरा में निवासी महेंद्र कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में लिखा कि ‘मां मुझे माफ कर देना, मेरी संपत्ति भाई (रिश्ते में लगने वाला) को दे देना।
मृतक के पिता सुरेंद्र दिवाकर ने बताया कि महेंद्र कुमार (25) उनका इकलौता बेटा था। वह धागा फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार शाम को फैक्ट्री से घर लौटा और खाना खाने के बाद सोने चला गया। सुबह उसकी मां राम दुलारी उसे जगाने गई तो शव अंगौछे के सहारे कुंडे से लटका मिला। एसओ का कहना है कि मौके से सुसाइड नोट मिला है लेकिन उसमें आत्महत्या का कारण नहीं लिखा है।