फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Factory sealed on spilling contaminated water

दूषित पानी बहाने पर फैक्टरी सील

Sat, 02 Apr 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Factory sealed on spilling contaminated water
उन्नाव। प्लास्टिक शीट बनाने वाली फैक्टरी का दूषित पानी खुले नाले में बहाने पर फैक्टरी को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने सील कर दिया है।
विज्ञापन

मगरवारा औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेसर्स शादाब इंडस्ट्री से दूषित पानी बहाने की सूचना पर शुक्रवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने जांच की। यहां प्लास्टिक की शीटों को बनाने और रंगाई का काम होता है। फैक्टरी से घातक केमिकल युक्त रंगीन पानी को बिना ट्रीटमेंट सीधे नाले में बहाया जा रहा था। जांच में यहां ट्रीट्रमेंट प्लांट भी नहीं लगा मिला। प्रदूषित पानी बहाने पर जब संचालक कोई जवाब नहीं दे पाया। फैक्टरी के पंजीकरण दस्तावेज भी नहीं मिले। इस पर फैक्टरी को सील कर दिया गया। क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि मगरवारा में ही बांकेबिहारी पेपर मिल में भी जांच की। यहां प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग होता मिला। फैक्टरी संचालक को नोटिस देकर एक सप्ताह में जवाब देने के लिए कहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दूषित पानी बहाने पर चार लाख रुपये जुर्माना
उन्नाव। दूषित पानी बहाने पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक पेपर मिल पर चार लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड द्वारा अधिकृत, इंस्टीट्यूट आईआईटी बीएचयू की टीम ने 24 दिसंबर 2021 को जमुका स्थित बजाज पेपर मिल का निरीक्षण किया था। फैक्टरी से बहाए जा रहे पानी के नमूने सील कर जांच के लिए भेजे थे। प्रयोगशाला जांच में बहाए जा रहे पानी के प्रदूषित होने की पुष्टि हुई। पानी में बीओडी की मात्रा 52 मिलीग्राम प्रति लीटर और सस्पेंडेड सॉलिड की मात्रा 109 मिलीग्राम प्रति लीटर पाई गई। तय मानक से अधिक पाए जाने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने फैक्टरी पर चार लाख रुपये जुर्माना लगाया है। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति के तहत जुर्माना लगाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed