{"_id":"5b7247da07621896f6aa652905182c4e","slug":"facebook-team-moove-in-indusrial-area-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक क्षेत्रों में निकली फेसबुक टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक क्षेत्रों में निकली फेसबुक टीम
अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूस्ट योर बिजनेस प्रोग्राम के तहत घरेलू, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों को फेसबुक पर लाने के लिए मंगलवार को टीम औद्योगिक क्षेत्रों में निकली।
जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विभाग के उपायुक्त अनिल कुमार और टीम के इंचार्ज मनप्रीत सिंह ने फेसबुक टीम को तीन हिस्सों में बांटकर दादानगर, जाजमऊ, पनकी, गड़रियनपुरवा, सुजातगंज आदि क्षेत्रों के लिए रवाना किया। घरेलू, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों को फेसबुक पर लाने की बजाय सोमवार को छोटे दुकानदारों का पेज बनाने में ही टीम ने पूरा दिन गुजार दिया था।
मंगलवार को ‘अमर उजाला’ में ‘मकसद से भटके, उद्यमियों को खटके’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद टीमों ने चमड़ा एवं होजरी उद्यमियों, हस्तशिल्पियों, बुटीक का काम करने वाले व अन्य तरह के उत्पादों का पेज बनाया और उसे चलाने का तरीका सिखाया। टीम लीडर विजय त्रिपाठी ने बताया कि तीनों टीमों ने औद्योगिक क्षेत्रों में 50 से अधिक पेज बनाए हैं।
इन क्षेत्रों के अलावा कुछेक नए क्षेत्रों में बुधवार को अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 19 फरवरी को रागेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम में फेसबुक पेज बनवाने वाले उद्यमियों, ट्रेडरों को बुलाकर इस अभियान को अधिक से अधिक बढ़ाने और उत्पाद को प्रचारित करने का तरीका सिखाया जाएगा। इसी दिन कार्यक्रम का समापन हो जाएगा।