फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Extortion in the name of making ration card, video of stamp seller goes viral, know the whole matter

कानपुर: राशन कार्ड बनवाने के नाम पर वसूली, स्टांप विक्रेता का वीडियो वायरल, जानिए पूरा मामला

Mon, 25 Sep 2023 10:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 25 Sep 2023 10:31 AM IST
सार

Kanpur News: स्टांप विक्रेता श्यामवीर यादव अपने को तहसील में सरकारी बताकर नया राशन कार्ड बनवाने के तीन हजार रुपये घूस के तौर में लिए थे। उपजिलाधिकारी नरवल ऋषभ वर्मा से ली गई, तो उन्होंने बताया कि यह तहसील को कोई सरकारी कर्मचारी नहीं हैं।

विज्ञापन
Extortion in the name of making ration card, video of stamp seller goes viral, know the whole matter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नरवल तहसील के स्टांप विक्रेता का राशन कार्ड बनवाने के नाम पर वसूली करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो श्यामवीर यादव निवासी नजफगढ़, थाना महाराजपुर का बताया जा रहा है। मामले में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने नया राशन कार्ड बनवाने के नाम पर मुझसे तीन हजार रूपये ले लिए थे।

विज्ञापन

जब राशन कार्ड नहीं बन पाया, तो मैंने पैसे वापस मांगे। इस पर मुझे नरवल तहसील में सरकारी कर्मचारी बताकर कहने लगा कि जो करना हो कर लो.. कोई पैसा वापस नहीं दूंगा। साथ ही, कहा कि मेरा कुछ नहीं कर पाओगे। मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के ओमकार पासवान का है।
विज्ञापन


https://www.youtube.com/shorts/x9zVqCRHwu8?feature=share

कुछ दिन पूर्व स्टांप विक्रेता श्यामवीर यादव अपने को तहसील में सरकारी बताकर नया राशन कार्ड बनवाने के तीन हजार रुपये घूस के तौर में लिए थे। जब मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी नरवल ऋषभ वर्मा से ली गई, तो उन्होंने बताया कि यह तहसील को कोई सरकारी कर्मचारी नहीं हैं। जांच कर अग्रिम कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed