{"_id":"66ec2c7e6fecbe0d930a366a","slug":"extorted-two-lakhs-by-threatening-to-implicate-her-in-a-false-case-then-demanded-ransom-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मित्र से दोस्ती बनीं मुसीबत: झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दो लाख ऐंठे, फिर मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मित्र से दोस्ती बनीं मुसीबत: झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दो लाख ऐंठे, फिर मांगी रंगदारी
Thu, 19 Sep 2024 07:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:22 PM IST
सार
कानपुर में झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर युवक से दो लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चकेरी के दहेली सुजानपुर निवासी एक युवक ने महिला मित्र पर साथियों के साथ मिलकर उससे दो लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि इसके बाद भी वह झूठा मुकदमा कराने की धमकी देकर एक लाख रुपये की रंगदारी मांग रही है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से हमीरपुर के जमुना घाट कजियाना निवासी विजेंद्र उर्फ मनीष दहेली सुजानपुर में किराये पर रहते हैं।
वह इलेक्ट्रानिक सामान की सप्लाई का काम करते हैं। कुछ साल पहले उनकी मुलाकात एक मीटिंग में सतबरी रोड निवासी शिखा निषाद से हुई थी। दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। फिर दोस्ती बढ़ी तो शिखा ने विजेंद्र से छह हजार रुपये उधार मांगे। फिर वर्ष 2021 में उसने बहन की शादी की बात कहकर रुपये ऐंठे।
इसी तरह से शिखा ने उनसे कई बार में बहाने बनाकर करीब एक लाख रुपये ले लिए। फिर अक्तूबर 2023 में शिखा ने कोर्ट के माध्यम से उनके खिलाफ शिकायत की और समझौता करने के नाम पर एक लाख रुपये और ले लिए। इसके बाद आरोपी शिखा और उसके पिता दीप नारायण निषाद आदि अलग-अलग नंबरों से फोन कर एक लाख की रंगदारी मांग रहे हैं। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।