फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Explosed in Gurudev Palace , three injured

गुरुदेव पैलेस में विस्फोट, तीन झुलसे

Sun, 05 Jul 2015 01:55 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 05 Jul 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
Explosed in Gurudev Palace , three injured
गुरुदेव पैलेस सिनेमाहॉल में शनिवार देर शाम एसी में गैस रिफिलिंग करते समय सिलेंडर फटने से आग लग गई जिससे तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के वक्त गुरुदेव पैलेस में फिल्म चल रही थी और हॉल दर्शकों से भरा था। धमाका होते ही सिनेमा हाल में अफरा-तफरी मच गई। दहशत से दर्शक चीख-पुकार कर भागने लगे। फिल्म का शो तुरंत रोक दिया गया। पुलिस और कर्मचारियों की मदद से सभी को हॉल से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


गुरुदेव पैलेस और पम्मी पैलेस दोनों एक ही परिसर में बने हैं। दोनों का संचालन मेराज ग्रुप करता है। 19 जून को इसकी रि-ओपनिंग हुई, तभी से दोनों सिनेमा हालों को पूरी तरह वातानुकूलित बनाने का काम चल रहा है। दिनों गुरुदेव पैलेस में ‘गुड्डू रंगीला’ और पम्मी पैलेस में ‘टर्मिनेटर’ फिल्म दिखाई जा रही है। शनिवार शाम को छह से नौ का शो चल रहा था। दोनों सिनेमा हाल में दर्शक फिल्म देखने में मशगूल थे।
विज्ञापन


शाम सात बजकर 37 मिनट पर अचानक एक तेज धमाका हुआ। करीब आधा किमी दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। बताया गया कि एक एसी में छोटे सिलेंडर से रिफिलिंग की जा रही थी। अचानक चिंगारी से आग लगी और ब्लास्ट हो गया। इससे कर्मचारियों के हेड आरिफ, कर्मचारी मुनव्वर और सलमान उर्फ मोहम्मद शाहिद बुरी तरह झुलस गए। उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर  दर्शकों में चीख-पुकार मच गई। सभी बाहर भागे। अंधेरा होने की वजह से कई गिरे तो कई चुटहिल हुए। भगदड़ देख तुरंत फिल्म रोक दी गई। एनाउंस कर सभी को संयम बरतने की सलाह दी गई।   अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर लोगों को हॉल से बाहर निकाला गया। एनाउंस कर फिल्म के टिकट वापस लिए गए।


हालांकि इस दौरान कई दर्शकों से कर्मचारियों की नोकझोंक भी हुई। सूचना पाकर कल्याणपुर सीओ पवित्र मोहन त्रिपाठी, इंस्पेक्टर अजय प्रकाश श्रीवास्तव, सभी चौकी इंचार्ज और कई थानों की फोर्स पहुंच गई। इंस्पेक्टर अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि आग लगने से सिलेंडर फटा या सिलेंडर फटने से आग लगी, इसकी छानबीन की जा रही है। सिनेमा हाल के मैनेजर मनोज मिश्र का दावा है कि सभी दर्शकों के टिकट लौटाकर उन्हें सुरक्षित सड़क तक पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed