फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Explanation summoned from nine teachers absent from school in Kanpur countryside

कानपुर देहात में विद्यालय से अनुपस्थित नौ अध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब

Sun, 09 Jan 2022 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Explanation summoned from nine teachers absent from school in Kanpur countryside
कानपुर देहात/रनियां। कोविड से बचाव के लिए विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को टीका लगाया जा रहा है। डीआईओएस ने शनिवार को इसकी हकीकत परखने के लिए अकबरपुर इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां पांच अध्यापक अनुपस्थित मिले। वहीं शनिवार को रनियां के क्षेत्रीय इंटर कॉलेज से चार अध्यापक नदारद रहे। यहां राजकीय विद्यालय पुलंदर व जैसलपुर के प्रधानाचार्य ने निरीक्षण किया। नदारद सभी नौ अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

ठंड व कोरोना संक्रमण को देखते हुए विद्यालयों में 16 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बनाए गए केंद्रों पर सभी अध्यापकों की मौजूदगी अनिवार्य है। इसके बाद भी अध्यापक मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने शनिवार को अकबरपुर इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां दोपहर 12 बजे प्रवक्ता उमाशंकर कमल, हरिशंकर शुक्ला, कुंज बिहारी दीक्षित, आनंद स्वरूप कुरील व सहायक अध्यापक विपिन कुमार तिवारी बिना सूचना नदारद मिले।
डीआईओएस से प्रधानाचार्य भारत सिंह को नदारद अध्यापकों से जवाब तलब करने को कहा है। वहीं रनियां क्षेत्र के आरएस एजुकेशन सेंटर, क्षेत्रीय इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद कॉलेज व राहुल शुक्ल मेमोरियल इंटर कॉलेज में छात्र व छात्राओं का टीकाकरण किया जा रहा है।

शनिवार को क्षेत्रीय इंटर कॉलेज में राजकीय विद्यालय जैसलपुर के प्रधानाचार्य धर्मेश द्विवेदी व पुलंदर की प्रधानाचार्य कल्पना शुक्ला ने निरीक्षण किया। यहां सहायक अध्यापक शिव सिंह चंदेल, राज कुमार पाठक, अमर नाथ प्रसाद व विनोद कुमार नदारद मिले। राजकीय प्रधानाचार्य पुलंदर कल्पना शुक्ला ने बताया कि चार अध्यापकों को अनुपस्थिति कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed