फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Explanation from CMO, six superintendents withheld salary

सीएमओ से स्पष्टीकरण, छह अधीक्षकों का रोका वेतन

Tue, 11 May 2021 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Explanation from CMO, six superintendents withheld salary
कानपुर देहात। सीएमओ की लचर कार्यशैली के चलते आने वाले प्रवासियों की बस व रेलवे स्टेशनों पर कोरोना जांच नहीं हो पा रही है। सोमवार को टीम नाइन की समीक्षा बैठक मेें खामी उजागर होने पर डीएम ने आपत्ति जताते हुए सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश एडीएम प्रशासन को दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम जेपी सिंह ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को ट्रामा सेंटर के 15 वेंटीलेटर क्रियाशील करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीम नाइन की समीक्षा की। इस दौरान कई लापरवाही के मामले सामने आए।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं कम सैंपलिंग करने के मामले में सीडीओ सौम्या पांडेय ने सीएमओ डॉ. राजेश कटियार को सरवनखेड़ा, राजपुर, मैथा, संदलपुर, डेरापुर, झींझक के चिकित्सा अधीक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं कम जांच होने पर जिला संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. यतेंद्र शर्मा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जानकारी दी गई कि मैथा ब्लॉक पीएचसी के प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ पाठक काफी दिनों से अनुपस्थित चल रहे हैं। इससे कोविड संबंधी काम प्रभावित हो रहे हैं। डीएम ने वेतन रोकने के निर्देश दिए।
तीन निजी अस्पतालों ने नहीं लगाई रेट लिस्ट
कानपुर देहात। बैठक के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा ने बताया कि दो निजी अस्पताल संचालकों ने कोविड मरीजों के उपचार की रेट लिस्ट चस्पा कर दी है, जबकि तीन अस्पताल में अभी तक रेट लिस्ट चस्पा नहीं की गई है। डीएम ने रेट लिस्ट चस्पा न करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

नहीं दे सके टीकाकरण की जानकारी
कानपुर देहात। कोविड-19 की समीक्षा बैठक के दौरान नोडल अफसर डॉ. महेंद्र जतारया अनुपस्थित रहे। इसके अलावा सीएमओ डॉ. राजेश कटियार भी बैठक में नहीं पहुंचे। डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा व डॉ. यतेंद्र शर्मा टीकाकरण की जानकारी नहीं दे सके। यहां तक कि दोनों अफसर यह भी नहीं बता सके कि रविवार को वैक्सीनेशन होता है या नहीं। डीएम ने इसे आपत्तिजनक बताया। संबंधित अफसर के न होने पर वैक्सीनेशन की समीक्षा नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed