फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Expiry medicines found in Banipara PHC in Kanpur Dehat, ACMO and Deputy CMO gave instructions for disposal

लापरवाही: बनीपारा पीएचसी में मिलीं एक्सपायरी दवाएं, जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं, जानें पूरा मामला

Wed, 12 Apr 2023 09:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 12 Apr 2023 09:40 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: स्वास्थ्य विभाग भले ही लोगों को बेहतर सेवाएं देने का दावा कर रहा हो, लेकिन बदहाल व्यवस्थाएं पोल खोल रही हैं। ताजा मामला, बनीपारा पीएचसी का है, जहां एक्सपायरी दवाएं मिली हैं। एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ ने अधीक्षक को निस्तारण कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Expiry medicines found in Banipara PHC in Kanpur Dehat, ACMO and Deputy CMO gave instructions for disposal
सीएचसी में कर्मचारी से जानकारी लेते एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत परखने के लिए बुधवार को एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ ने बनीपारा पीएचसी, झींझक और डेरापुर सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान बनीपारा पीएचसी में एक्सपायरी दवा मिली। इस पर अधिकारियों ने दवा निस्तारण के आदेश झींझक सीएचसी के अधीक्षक को दिए।

विज्ञापन

बनीपारा पीएचसी में चिकित्सक और फार्मासिस्ट के अस्पताल से गायब रहने व शराब पीकर पीएचसी आने की शिकायत मिल रही थी। इस पर एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा और डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान औषधि कक्ष में एक्सपायरी दवाएं मिलीं। इस पर उन्होंने झींझक सीएचसी के अधीक्षक डॉ. दीपक गुप्ता को कमेटी बनाकर दवाओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। पीएचसी में मौजूद प्रधान रोहित सिंह व मरीजों ने डॉक्टर और फॉर्मासिस्ट के न आने की शिकायत की तो एसीएमओ ने कार्रवाई की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में नहीं मिले दो डॉक्टर
डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि पीएचसी के डॉक्टर बुधवार को छुट्टी पर थे। जबकि फॉर्मासिस्ट का मानसिक रोग का उपचार चल रहा है। इसके बाद दोनों अधिकारी झींझक सीएचसी पहुंचे, तो दो डॉक्टर नहीं मिले। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. दीपक ने दोनों के छुट्टी लेकर जाने की बात बताई।

कर्मचारी भी लापरवाही करते दिखे
इस पर डॉ. एसएल वर्मा ने नाराजगी जताई और कहा कि कार्यालय में इसकी सूचना क्यों नहीं दी गई। इसी तरह डेरापुर सीएचसी का निरीक्षण किया, तो कुछ कर्मचारी काम में लापरवाही करते मिले। इस पर अधिकारियों ने कार्रवाई के लिए चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed