फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Exclusive: Workers play for numbers in anti-corona vaccination

एक्सक्लूसिव: अरब में था 'अफसर', हरदोई में लग गई वैक्सीन, कोरोना रोधी टीकाकरण में नंबर के लिए कर्मियों ने किया खेल

Tue, 16 Nov 2021 07:30 AM IST
शिखा पांडेय आनंद मिश्रा, अमर उजाला, हरदोई
आनंद मिश्रा, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Nov 2021 07:30 AM IST
सार

टीकाकरण अभियान का रिकॉर्ड बनाने की होड़ में स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदारों का हैरान करने वाला खेल सामने आया है।

विज्ञापन
Exclusive: Workers play for numbers in anti-corona vaccination
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान का रिकॉर्ड बनाने के चक्कर में स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदारों ने खेल कर डाला। शाहाबाद निवासी युवक को टीका ऐसी तारीख में लगा दिखा दिया, जब वह अरब में था। पूरे मामले पर अब अफसर लीपापोती की कवायद में लगे हैं।

विज्ञापन


शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला खेड़ा निवासी अफसर अली (34) अरब के रियाद शहर में इलेक्ट्रीशियन थे। रियाद में उन्होंने चार अप्रैल को कोरोना रोधी पहली डोज लगवाई थी। इसके सारे आवश्यक अभिलेख भी अफसर अली के पास हैं।
विज्ञापन


छह जून को अफसर अली अरब से वापस भारत आ गए। बीस सितंबर को उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय में कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज लगवाई। दूसरी डोज लगने के बाद जब अफसर अली को टीकाकरण पूर्ण होने का प्रमाण पत्र दिया गया, तो वह भी सकते में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीके की पहली डोज का उल्लेख भी इस प्रमाण पत्र में था। प्रमाण पत्र के मुताबिक उसे सात मई 2021 को जिला महिला चिकित्सालय में कोरोना रोधी पहला टीका लगा दिखाया गया, जबकि सात मई को अफसर अरब के रियाद शहर में था।

एक मामला यह भी
बावन कस्बे के निवासी विवेक त्रिवेदी 37 वर्ष के हैं। उन्हें कोरोना रोधी टीके की पहली डोज 19 जून 2021 को लगाई गई थी। दूसरी डोज उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय में 13 नवंबर को ली। इसका मैनुअल कार्ड भी उनके पास है। लेकिन कोविड टीकाकरण पोर्टल से टीकाकरण संबंधी जो प्रमाण पत्र जारी हुआ, उसमें दूसरी डोज तीस सितंबर को लगाना दर्शाया गया है। यह भी उल्लेख है कि उसका टीकाकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन में हुआ।

कोरोना टीकाकरण की स्थिति

  • 1831987 लोगों को लग चुकी कोरोनारोधी टीके की पहली डोज
  • 676576 लोगों को लग चुकी टीके की दूसरी डोज
  • 2928453 लोगों को टीका लगाने का है लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed