{"_id":"606de74c8ebc3e590c0a20af","slug":"excise-inspector-arrested-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: आबकारी निरीक्षक गिरफ्तार, छापे में मिली थी भारी मात्रा में अवैध शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: आबकारी निरीक्षक गिरफ्तार, छापे में मिली थी भारी मात्रा में अवैध शराब
Wed, 07 Apr 2021 10:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में अवैध शराब के धंधे में संलिप्तता पाए जाने पर बिलग्राम के आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक चार अप्रैल की रात पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने सांडी तिराहे के पास शराब के ठेके के पीछे दुकान में छापा मारा था।
यहां से औरामऊ निवासी राम किशोर को गिरफ्तार किया गया था। उसका साथी पंकज जायसवाल भाग गया था। थानाध्यक्ष अनिल सक्सेना ने बताया था कि मौके से 16 पेटी में 719 पौव्वे देसी शराब, अंग्रेजी शराब के दो ब्रांड के 22 पौव्वे, 366 खाली पौव्वे, अंग्रेजी शराब के 21 खाली अद्धे और दो लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट मिली थी।
पुलिस को जांच में बिलग्राम के आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव की भी संलिप्तता मिली, जिस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि जांच में आबकारी निरीक्षक की मिलीभगत की बात सामने आई थी। जिला आबकारी अधिकारी ने भी इस संबंध में पत्र भेजा था, जिस पर कार्रवाई की गई है।