{"_id":"698e39455029a69a7b0c5cdf","slug":"excellence-centers-will-be-opened-in-45-polytechnics-and-ai-centers-in-87-in-the-state-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1425303-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्रदेश के 45 पॉलिटेक्निक में खुलेंगे एक्सीलेंस और 87 में एआई सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्रदेश के 45 पॉलिटेक्निक में खुलेंगे एक्सीलेंस और 87 में एआई सेंटर
विज्ञापन
कानपुर। प्रदेश में संचालित पॉलिटेक्निक संस्थानों में एक्सीलेंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर खोलने की तैयारी है। टाटा कंपनी से करार के बाद हर पॉलिटेक्निक में बनाए जा रहे एक्सीलेंस सेंटर के लिए इस साल बजट भी आवंटित किया गया है। 45 पॉलिटेक्निक में टाटा का एक्सीलेंस सेंटर खोला जाएगा, जिनमें कानपुर नगर के घाटमपुर स्थित पॉलिटेक्निक का चयन भी किया गया है। प्रदेश के 87 पॉलिटेक्निक में एआई सेंटर खोलने की योजना है। इसके लिए इस बार बजट में 72 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
एक्सीलेंस और एआई सेंटर का उद्देश्य छात्रों को उद्योग की जरूरतों के अनुसार तैयार करना है। यहां सिर्फ क्लासरूम में पढ़ाई नहीं होगी, बल्कि स्किल डेवलपमेंट के तहत छात्रों को मशीनों और उपकरणों पर काम करना सिखाया जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि कानपुर जैसे औद्योगिक शहर में यदि स्थानीय युवाओं को सही स्किल मिल जाए तो उन्हें बाहर नौकरी की तलाश नहीं करनी पड़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
इन सेंटरों में पढ़ाई पारंपरिक तरीके से नहीं होगी। स्मार्ट क्लासरूम, नई लैब और डिजिटल ट्रेनिंग पर खास ध्यान दिया जाएगा। प्राविधिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक अजीज अहमद ने बताया कि घाटमपुर में नया एक्सीलेंस सेंटर खोला जाएगा और एआई सेंटर भी जल्द शुरू किया जाएगा। ये सेंटर्स छात्रों को नई तकनीकी स्किल देंगे और उद्योग की मांग के अनुसार उन्हें तैयार करेंगे।