फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ex bjp mla ashok chandel arm licence cancelled

सामूहिक नरसंहार में सजा काट रहे पूर्व भाजपा विधायक अशाेक चंदेल के तीनों असलहों के लाइसेंस निरस्त

Thu, 22 Aug 2019 09:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 22 Aug 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
ex bjp mla ashok chandel arm licence cancelled
विधायक अशोक चंदेल (फाइल फोटो)
भाजपा से विधायक रहे अशोक सिंह चंदेल समेत नौ लोग सामूहिक हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। सजा होने के बाद बुधवार को पूर्व विधायक के तीनों असलहों के लाइसेंस जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने निरस्त कर दिए।
विज्ञापन


इसके पूर्व सजायाफ्ता रघुवीर व उसके पुत्र आशुतोष सिंह के भी दो-दो असलहों के लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं। करीब 22 साल पहले मुख्यालय के सुभाष बाजार में पांच लोगों की सामूहिक हत्या मामले में उच्च न्यायालय प्रयागराज ने 19 अप्रैल को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


सभी आरोपी जिला कारागार में जबकि पूर्व विधायक आगरा व आशुतोष सिंह फतेहगढ़ जेल में निरुद्ध हैं। पूर्व विधायक के पास रिवाल्वर, दोनाली व रायफल का लाइसेंस था।  जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि हाईकोर्ट से सजा होने के आदेश के बाद भाजपा के विधायक रहे अशोक चंदेल के नाम जारी तीनों असलहों से संबंधित नोटिस दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उनकी ओर से किसी ने जवाब दावा दाखिल नहीं किया। बुधवार को उनके तीन लाइसेंस निरस्त कर दिए। इससे पहले रघुवीर सिंह व उसके पुत्र आशुतोष सिंह के दो-दो असलहों के लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed