{"_id":"5d6abf4c8ebc3e93df421d9c","slug":"ex-army-man-wife-accuses-cabinet-minister-sadhvi-niranjan-of-harassment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दुष्कर्म के आरोप में घिरे पूर्व फौजी की पत्नी ने कैबिनेट मंत्री साध्वी निरंजन पर लगाए ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दुष्कर्म के आरोप में घिरे पूर्व फौजी की पत्नी ने कैबिनेट मंत्री साध्वी निरंजन पर लगाए ये आरोप
Sun, 01 Sep 2019 02:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 01 Sep 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर में दुष्कर्म के आरोप में घिरे पूर्व प्रधान एवं रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने सांसद साध्वी निरंजन ज्योति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में उससे चौदह लाख रुपये खर्च कराए गए।
रकम मांगने पर परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा दिया गया है। सांसद साध्वी ने महिला के आरोप को निराधार बताया है। कहा कि मामले में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। शहर कोतवाली के रूरा गांव निवासी रिटायर्ड फौजी रामकिशन पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं।

रामकिशन पर गांव की एक लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता 14 जून को थाने पहुंची थी। एफआईआर न दर्ज किए जाने पर पीड़िता ने साध्वी से शिकायत की थी। बाद में पूर्व फौजी पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई।
रिटायर्ड फौजी की पत्नी रमा का कहना है कि पति के खिलाफ साजिश में सीएम, डीजीपी को हलफनामे देकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उधर, साध्वी निरंजन ज्योति ने सभी आरोप बेबुनियाद बताते हुए सवाल उठाया कि आरोप लगाने वालों के पास इतने रुपए आए कहां से।
यदि 2014 में रुपये दिए थे तो 2019 का चुनाव बीत चुका है, अभी तक ये लोग कहां थे। आरोप लगाने वाली महिला का पति दुष्कर्म का आरोपी है। वह खुद मामले की जांच कराएंगी और आरोप लगाने वाली महिला पर मानहानि का केस दर्ज कराएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे खेल के पीछे उनसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता रखने वालों का भी हाथ हो सकता है।