{"_id":"5a1598984f1c1b72548bebed","slug":"evms-only-vote-for-single-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम से सिर्फ एक ही पार्टी को वोट जाने का आरोप लगाकर यहां लोगों ने जमकर काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम से सिर्फ एक ही पार्टी को वोट जाने का आरोप लगाकर यहां लोगों ने जमकर काटा हंगामा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 23 Nov 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के नौबस्ता मछरिया में ईवीएम में सेटिंग होने की बात कहकर हंगामा कर रहे मतदाताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। पोलिंग ने बूथ के अंदर से लेकर बाहर तक हंगामा कर रहे लोगों कोदौड़ा-दौड़ा कर पीटा। सूचना पर एसएसपी और डीएम मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराकर मतदान पुन: शुरू कराया। करीब दस मिनट तक मतदान प्रभावित रहा।
विज्ञापन
लोगों का आरोप था कि ईवीएम खराब है
हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
वार्ड-63 नौबस्ता पूर्वी का पोलिंग स्टेशन प्राथमिक कन्या विद्यालय मछरिया में बनाया गया था। सुबह साढ़े सात बजे से यहां मतदान शुरू हुआ। करीब 10 बजे पोलिंग स्टेशन के सामने कई लोग एकजुट हो गए। लोगों का आरोप था कि ईवीएम खराब है, कोई भी बटन दबाने पर वोट सिर्फ एक पार्टी को जा रहा है। अफवाह फैलते ही मतदान स्थल पर समुदाय विशेष के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने शांत कराने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने अनसुनी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामा कर रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
इस पर नौबस्ता इंस्पेक्टर मनोज रघुवंशी ने फोर्स के साथ लाठीचार्ज कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। सूचना पर डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी अखिलेश कुमार मौके पर पहुंच गए और पोलिंग बूथ की ईवीएम देखने के बाद लोगों को आश्वस्त किया कि ईवीएम में गड़बड़ी या सेटिंग जैसी कोई बात नहीं है। तब जाकर लोग शांत हुए और मतदान पुन: शुरू हुआ। बवाल की आशंका को देखते हुए पोलिंग बूथ पर फोर्स तैनात कर दिया गया।