फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   evm and vvpat machine in lok sabha elections 2019

ईवीएम-वीवीपैट हैक: राजनीतिक दल ईवीएम पर जताते रहे अविश्वसनीयता, 7 सेकेंड में पता चलेगा सच और झूठ

Fri, 29 Mar 2019 11:23 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 29 Mar 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
evm and vvpat machine in lok sabha elections 2019
ईवीएम मशीन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
वोट डालते ही सात सेकेंड तक स्क्रीन पर आपको सबूत दिखेगा। आप देख सकेंगे कि जिस प्रत्याशी को आपने वोट दिया है, उसी को मिला है। इसके बाद स्क्रीन में दिखने वाली पर्ची खुद ही कटकर बॉक्स में चली जाएगी। एडीएम एलए केहरी सिंह के दफ्तर में गुरुवार को पत्रकारों को ईवीएम और वीवीपैट का डेमो दिखाया गया।
विज्ञापन


कई लोगों से वोट डलवाते हुए खुद ही विश्वसनीयता देखने को कहा गया। दरअसल कुछ राजनीतिक दल ईवीएम पर अविश्वसनीयता जताते रहते हैं। इसलिए चुनाव आयोग ने अबकी बार ईवीएम में वीवीपैट की भी व्यवस्था की है। वीवीपैट के कारण वोट डालने का समय थोड़ा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

सात सेकेंड के बाद पर्ची बताएगी किसे दिया है वोट

ईवीएम में एल्फा, बीटा और गामा के प्रतीकात्मक चुनाव चिह्न बने थे। प्रत्याशियों के नाम के रूप में तीन ए, तीन बी, तीन ई बने थे। प्रत्याशी और चुनाव चिह्न के सामने का बटन दबाने पर वीवीपैट की स्क्रीन पर पर्ची दिखाई देने लगती थी।

सात सेकेंड बाद यह पर्ची कटकर अपने आप बॉक्स में गिर जाती है। इसके बाद बीप की आवाज आती है। बीप की आवाज वोट पड़ने की बात सुनिश्चित करती है। डेमो के दौरान एडीएम एलए केहरी सिंह, एसीएम रिजवाना शाहिद, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमल किशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed