फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Evidence of illegal mining erupted with fear of CBI

सीबीआई के डर से मिटा रहे अवैध खनन के सबूत, हमीरपुर में सीबीआई के छापों से बांदा में खलबली

Thu, 13 Jun 2019 08:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 13 Jun 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
Evidence of illegal mining erupted with fear of CBI
सीबीआई के ताबड़तोड़ छापों से दहशत
पड़ोसी जिले हमीरपुर में अवैध खनन को लेकर सीबीआई के ताबड़तोड़ छापों से बांदा में भी बालू कारोबारियों ने खदानों में अवैध खनन के सुबूत मिटाने शुरू कर दिए हैं। खदानों में चौकसी भी बढ़ा दी गई है। अवैध खनन के गड्ढों को पानी से भरकर छिपाया जा रहा है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर बुंदेलखंड में अवैध खनन की जांच कर रही सीबीआई ने अगस्त 2016 में बांदा खनिज कार्यालय में अचानक छापा मारकर तमाम अभिलेख अपने कब्जे में ले लिए थे, जो अभी भी सीबीआई के पास हैं। यहां के पूर्व खनिज अधिकारी हवलदार सिंह निलंबित भी किए गए थे। 
विज्ञापन


 

बांदा भी सीबीआई की जांच के रडार पर है, वर्ष 2016 में सीबीआई ले जा चुकी है अभिलेख

हमीरपुर और बांदा की सीमाएं जुड़ी हुई हैं। केन नदी में इस पार बांदा और उस पार हमीरपुर की खदानें हैं। बालू पट्टाधारक आए दिन नदी की जलधारा में पुलनुमा रास्ता बनाकर अपने पट्टा क्षेत्र के बाहर नदी के उस पार तक खनन करते चले आते हैं।

इन्हीं तमाम अंधेरगर्दियों को लेकर हमीरपुर के अधिवक्ता विजय कुमार द्विवेदी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में वर्ष 2016 में जनहित याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 28 जुलाई 2016 को बुंदेलखंड में अवैध खनन की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।

तीन साल से सीबीआई की जांच लगातार जारी है। इस जांच में सपा सरकार में खनिज मंत्री रहे गायत्री प्रजापति और विधान परिषद सदस्य रमेश मिश्रा सहित हमीरपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आदि जांच के दायरे में हैं। उनके आवासों पर कई बार सीबीआई छापे मार चुकी है और  तमाम अभिलेख अपने कब्जे में ले चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed