फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Every 53rd Kanpuria is at risk of heart attack in winter

Kanpur: जाड़े में हर 53वें शहरी को हार्ट अटैक का खतरा, जिसके शरीर में घुसा था कोरोना उसे दिल संभालना जरूरी

Wed, 11 Jan 2023 08:43 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Jan 2023 08:43 AM IST
सार

कानपुर में ठंड दिल पर भारी पड़ रही है। ठंड से बचे। उन लोगों को खासतौर पर खतरा है जिन्हें कोरोना का संक्रमण हो चुका है।
 

विज्ञापन
Every 53rd Kanpuria is at risk of heart attack in winter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में शीत लहरी के मौसम में हर 53वें कनपुरिया को हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक का खतरा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस खतरे से एहतियात रखकर बचा जा सकता है। अगर कोई ब्लड प्रेशर की दवा खाता है तो बीच में न छोड़े। इसके अलावा ठंड से बचे। उन लोगों को खासतौर पर खतरा है जिन्हें कोरोना का संक्रमण हो चुका है।

विज्ञापन


नगर में 94 हजार 628 लोग कोरोना की चपेट में आए थे। नगर की आबादी को 50 लाख मानें तो संक्रमितों के आंकड़े के मद्देनजर हर 53वें व्यक्ति के दिल की परेशानी हो सकती है। इनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं जिन्हें कोरोना का कोई जटिल लक्षण नहीं उभरा था, लेकिन इस संक्रमण का असर शरीर में जरूर पड़ा है। शोध में यह तथ्य उजागर हुआ है। इसके अलावा बहुत से लोग हैं जिन्होंने कोरोना की जांच नहीं कराई लेकिन लक्षण उभरे थे। वे भी सतर्क रहें।

विज्ञापन

कार्डियोलॉजी में मृतावस्था में लाए गए कई रोगियों में हाई ब्लड प्रेशर की हिस्ट्री नहीं थी। उनके परिजनों का कहना था कि वह ब्लड प्रेशर या हृदय रोग से संबंधित कोई दवा भी नहीं खा रहे थे। अचानक तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। इन लोगों को कोरोना हुआ था। लेकिन होम आइसोलेशन में ठीक हो गए। कार्डियोलॉजी के डॉ. अवधेश शर्मा की अगुवाई में हुए शोध में उन लोगों की नसों में कमी मिली थी जिनके कोरोना हुआ था। लेकिन सामान्य तौर पर उनमें कोई लक्षण नहीं था और न ही कोई तकलीफ थी।

विज्ञापन

इसके साथ ही उन रोगियों को भी हार्ट अटैक की दिक्कत हुई जो धूम्रपान के लती थे। इसके अलावा स्ट्रेस की वजह से भी हार्ट अटैक की दिक्कत बढ़ी थी। सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. उमेश्वर पांडेय ने बताया कि अधिक स्ट्रेस में रहने के कारण युवाओं को भी हार्ट की दिक्कत है।

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- बेवजह स्ट्रेस न लें, सकारात्मक सोच रखें।
- छाती पर भारीपन, जबड़े में दर्द हो तो डॉक्टर को दिखाएं।
- ब्लड प्रेशर की दवा नियमित रूप से लेते रहें।
- कोरोना हुआ तो एक बार हार्ट की जांच करा लें।
- ठंड से बचाव रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed