फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ever since she came there was trouble in the house, brother-in-lawkilled daughter-in-law, then hanged himself

UP: जब से आई घर में क्लेश रहता था, सुसाइड नोट लिख बहू को गला दबाकर मारा, फिर जेठ भी फंदे से लटका, जानें मामला

Thu, 27 Jun 2024 04:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 27 Jun 2024 04:55 AM IST
सार

Kanpur News: सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र में बहू की गला घोंटकर हत्या करने के बाद जेठ ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को घटनास्थल से नौ पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Ever since she came there was trouble in the house, brother-in-lawkilled daughter-in-law, then hanged himself
kanpur murder and suicide - फोटो : amar ujala

विस्तार

जब से आई है, दोनों भाइयों के परिवार में क्लेश रहता है। मां भी अक्सर घर से बाहर रहती है। न तो खाना बना पाती है और न ही व्यवहार सही है। नैन-नक्श भी नहीं अच्छे हैं। नौ पन्नों के सुसाइड नोट में कुछ ऐसी बातें लिखकर बहू की गला घोंटकर हत्या करने के बाद जेठ ने भी फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन

घटना सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र के न्यू आजादनगर की है। आरोपी की पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी, जबकि छोटा भाई वैष्णो देवी दर्शन करने गया था। बुधवार दोपहर जब वह घर लौटा तो घटना का खुलासा हुआ। न्यू आजादनगर निवासी अशोक गुप्ता फेरी लगाकर साड़ी बेचते हैं।

विज्ञापन

वे मकान के प्रथम तल पर पत्नी मीनू (26) व तीन वर्ष के बेटे विश्वास के साथ रहते थे। बड़े भाई ऑटो चालक कुलदीप (32) पत्नी रोशनी व दो बच्चों विषु, विभु व मां के साथ नीचे रहते थे। अशोक ने बताया कि एक सप्ताह पहले कुलदीप की पत्नी बच्चों संग कल्याणपुर के मकसबूदाबाद मायके चली गई थी।

विज्ञापन

मीनू का शव जमीन में पड़ा था, भाई का शव लटका था
वह भी 21 जून को दोस्तों संग वैष्णो देवी दर्शन करने गया था। दोपहर को लौटा तो घर का गेट अंदर से बंद था। आवाज न आने पर किसी तरह घर में दाखिल हुए तो पत्नी मीनू का शव जमीन में पड़ा था, जबकि बड़े भाई का शव पंखे के कुंडे से लटक रहा था।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
सूचना पर पहुंचे सेन पश्चिमपारा थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने के साथ ही नौ पन्ने का सुसाइड नोट भी जब्त कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच की जा रही है। 

सुबह सात बजे हुई थी पत्नी से बात
अशोक ने बताया कि सुबह सात बजे ही उसकी पत्नी से बात हुई थी। उस समय वह सामान्य थी। भाई के हत्या करने की वजह भी वह नहीं समझ पा रहे, क्योंकि चार साल पहले बड़े भाई ने ही रसूलाबाद निवासी नीलू से शादी कराई थी। दोनों ने ही कभी कोई विवाद की बात नहीं बताई थी।

कमरे के बाहर रोता मिला मासूम
अशोक ने बताया कि जब वह घर में दाखिल हुआ तो उसका तीन वर्षीय बेटा रोता हुआ मिला। बेटे को चुप कराने के साथ ही भीतर दाखिल हुआ तो दोनों के शव पड़े थे।

मां को गुजैनी छोड़ आया था कुलदीप
जांच में पता चला है कि कुलदीप मंगलवार सुबह मां को गुजैनी निवासी बुआ के घर छोड़ आया था। रास्ते में बाइक खराब होने पर उन्हें पैदल जाने की बात कहकर घर लौट आया।

सुबह सात बजे हुई थी पत्नी से बात
अशोक ने बताया कि सुबह सात बजे ही उसकी पत्नी से बात हुई थी। उस समय वह सामान्य थी। भाई के हत्या करने की वजह भी वह नहीं समझ पा रहे, क्योंकि चार साल पहले बड़े भाई ने ही रसूलाबाद निवासी नीलू से शादी कराई थी। दोनों ने ही कभी कोई विवाद की बात नहीं बताई थी।

एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हुई है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच की जा रही है।  -रवींद्र कुमार, डीसीपी साउथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed